फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia adds six players to preliminary squad for upcoming tours of West Indies and Bangladesh 

चयन: वेस्टइंडीज-बांग्लादेश के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम घोषित, छह नए खिलाड़ी शामिल 

Tue, 08 Jun 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वन-डे मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 10 जुलाई से होगी और अगस्त के शुरू में पांच टी-20 मैचों के लिए बांग्लादेश का दौरा करने की संभावना है। 

विज्ञापन
Cricket Australia adds six players to preliminary squad for upcoming tours of West Indies and Bangladesh 
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे के लिए अपनी संभावित टीम का एलान कर दिया है, जिसमें छह नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। चयनसमिति ने बेन मैकडरमॉट, डैन क्रिश्चियन, कैमरन ग्रीन, एश्टन टर्नर, वेस एगर और नाथन एलिस को टीम में शामिल किया है, जिससे संभावित खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वन-डे मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत 10 जुलाई से होगी और अगस्त के शुरू में पांच टी-20 मैचों के लिए बांग्लादेश का दौरा करने की संभावना है। 

विज्ञापन


टीम 28 जून को चार्टर्ड विमान से वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। उससे पहले टीम में छंटनी की जाएगी। राष्ट्रीय चयन पैनल के अध्यक्ष ट्रेवर हॉन्स ने बयान में कहा, 'वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे के लिए संभावित टीम में शुरू में चुने गए खिलाड़ियों के साथ चर्चा के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम में छह नए खिलाड़ी जोड़े गए हैं।'
विज्ञापन


तेज गेंदबाजी आलराउंडर डेनियल सैम्स पहले ही मानसिक स्वास्थ्य कारणों से बाहर हो गए हैं जबकि रिपोर्टों के अनुसार स्टार क्रिकेटर डेविड वार्नर और पैट कमिंस भी इन दौरों से बाहर रह सकते हैं। इन तीनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के बीच में स्थगित होने के बाद हाल में स्वदेश लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉन्स ने कहा, 'इन चर्चाओं के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि जैव सुरक्षित वातावरण में रहना और कड़े पृथकवास सहित विदेशों के हाल के अनुभव का खिलाड़ियों और उनके परिवार पर प्रभाव पड़ा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि उसके लिए खिलाड़ियों, स्टाफ और अधिकारियों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।'


वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम:
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, वेस एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स केरी, डैन क्रिश्चियन, पैट कमिन्स, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइसेस हेनरिक्स, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, तनवीर सांघा, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाय, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed