{"_id":"5ddbaad58ebc3e54d76d5b34","slug":"cricket-association-of-bengal-to-refund-fans-who-bought-tickets-for-day-4-and-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में ही खत्म हुआ पिंक बॉल टेस्ट, बाकी दो दिन का पैसा वापस करेगी CAB","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीन दिन में ही खत्म हुआ पिंक बॉल टेस्ट, बाकी दो दिन का पैसा वापस करेगी CAB
Mon, 25 Nov 2019 03:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 25 Nov 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने पहले पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश को महज तीन दिन में ही पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बाकी दो दिनों का पैसा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने फैंस को वापस करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket Association of Bengal to refund fans who bought tickets for Day 4 and 5 of India's maiden Day/Night Test which ended inside three days in Kolkata. #PinkBallTest #IndvBan
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) November 25, 2019
बता दें कि जीत तो दूसरे दिन ही तय हो गई थी जब बांग्लादेश ने भारतीय पेस तिकड़ी के कहर के आगे छह विकेट पर 152 रन गंवा दिए थे। रविवार को तो महज 47 मिनट में जीत पर मुहर लगी। भारत ने घरेलू सरजमीं पर लगातार अपनी 12वीं सीरीज जीती। वहीं, विराट की कप्तानी में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है।
यह टीम इंडिया की लगातार ऐसी चौथी टेस्ट जीत है, जिसमें उसने पारी और रनों के अंतर जीत दर्ज की है। इससे पहले दुनिया की कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई थी। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों मैच पारी से जीतने से पहले दक्षिण अफ्रीका को रांची और पुणे में लगातार दो मैचों में पारी से हराया था।
इससे पहले भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराया था।