फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CPL 2021 Final, St Kitts and Nevis Patriots won by 3 wickets

CPL 2021 FINAL: सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियटस की खिताबी जीत, रोमांचक फाइनल में सेंट लूसिया को तीन विकेट से हराया

Thu, 16 Sep 2021 12:30 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 16 Sep 2021 12:30 AM IST
सार

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स पहली बार सीपीएल की चैंपियन बनी है। स्कोर का पीछा करते हुए गेल और लुईस जल्दी आउट हो गए थे।

विज्ञापन
CPL 2021 Final, St Kitts and Nevis Patriots won by 3 wickets
सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनी चैंपियन - फोटो : twitter/@sknpatriots

विस्तार

कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2021 (सीपीएल) को अपना नया विजेता मिल गया है। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियटस ने सेंट लूसिया किंग्स पर तीन विकेट से जीत दर्ज की है। मैच के हीरो रहे डोमिनिक ड्रेक्स ने नाबाद 48 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। सेंट लूसिया किंग्स ने लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि फाइनल में क्रिस गेल पर सबकी नजरें थीं लेकिन वो रोस्टन की गेंद पर शून्य पर बोल्ड हो गए तो वहीं सीपीएल में शतक लगाने वाले एविन लुईस भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए मात्र छह रन बनाकर आउट हो गए। एविन लुईस भारत में आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं।


फाइनल में प्रवेश करने से पहले दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल में रोमांचक जीत दर्ज की थी। पैट्रियट्स ने गुयाना वारियर्स पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी तो वहीं सेंट लूसिया किंग्स ने गत चैंपियन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स पर 21 रन की जीत के साथ लगातार दूसरे फाइनल में प्रवेश किया था।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed