{"_id":"5e8316c98ebc3e72c4458983","slug":"covid-19-bangladesh-cricket-board-to-give-women-players-one-time-allowance-to-deal-with-shutdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की खौफनाक खबरों के बीच बांग्लादेशी महिला क्रिकेटर्स के लिए खुशखबरी आई है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना की खौफनाक खबरों के बीच बांग्लादेशी महिला क्रिकेटर्स के लिए खुशखबरी आई है
Tue, 31 Mar 2020 03:48 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 31 Mar 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कोविड-19 महामारी के चलते सभी टूर्नामेंट के बंद होने से होने वाली परेशानियों से उबरने के लिए अपनी महिला खिलाड़ियों को एकमुश्त 20,000 टका का भत्ता देने का फैसला किया। बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि खिलाड़ियों को मौजूदा परिस्थितियों में मदद दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
2018-19 महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली और बोर्ड के 2019-20 में लगे चयन शिविर में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को इससे फायदा मिलेगा। यह राशि 17,000 रूपये से कुछ ज्यादा है।
विज्ञापन
हसन ने विज्ञप्ति में कहा, ‘पुरूष खिलाड़ियों की तरह ज्यादातर महिला क्रिकेटर भी घरेलू प्रतियोगिताओं की कमाई पर निर्भर रहती हैं। इसके अलावा हमने महिला खिलाड़ियों के लिये कुछ ट्रेनिंग शिविर लगाए थे, लेकिन कोविड-19 के कारण उन्हें भी रोकना पड़ा।'
विज्ञापन