फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   County cricket Team India batsman Cheteshwar Pujara will play in the county in next season

County cricket: आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने वाले पुजारा अब काउंटी में खेलेंगे, टीम इंडिया से भी हैं बाहर

Thu, 10 Mar 2022 09:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Mar 2022 09:52 PM IST
सार

भारतीय टीम से बाहर होने वाले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। ससेक्स ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड की जगह टीम में शामिल किया है। क्लब ने गुरुवार (10 मार्च) को इसकी घोषणा की।

विज्ञापन
County cricket Team India batsman Cheteshwar Pujara will play in the county in next season
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम से बाहर होने वाले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। ससेक्स ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड की जगह टीम में शामिल किया है। क्लब ने गुरुवार (10 मार्च) को इसकी घोषणा की। भारत के लिए 95 टेस्ट मैच खेलने वाले पुजारा ससेक्स के लिए प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए दोनों मैचों में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


पुजारा इससे पहले इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के लिए खेल चुके हैं। क्लब ने अपने बयान में कहा, "ट्रेविस हेड द्वारा करार खत्म किए जाने के बाद पुजारा को टीम के साथ जोड़ा गया है। हेड जल्द ही पिता बनने वाले है। क्लब ने उनके अनुरोध को मान लिया है। पुजारा सीजन के पहले चैंपियनशिप मैच के लिए समय पर पहुंचेंगे। कम से कम राष्ट्रीय एक दिवसीय चैंपियनशिप के अंत तक टीम के साथ बने रहेंगे।"
विज्ञापन


इंग्लिश काउंटी सीजन सात अप्रैल से शुरू होगा। ससेक्स अपना पहला मैच 14 अप्रैल से डर्बीशायर के खिलाफ खेलेगा। सीजन सितंबर तक सभी प्रारूपों में जारी रहता है। पुजारा श्रीलंका के खिलाफ भारत की मौजूदा टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी घरेलू टीम सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। साथ ही उन्हें इस बार किसी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा है। ऐसे में वह पूरी तरह खाली रहेंगे। इसका फायदा वे इंग्लैंड में खेलकर उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




टेस्ट में 18 शतकों की मदद से 6713 टेस्ट रन बनाने वाले 34 वर्षीय पुजारा ने कहा, "मैं आगामी सत्र के लिए ऐतिहासिक ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। मैं क्लब के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं टीम के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं।" क्लब ने भी पुजारा का स्वागत किया है।

दूसरी ओर, टीम से अलग होने वाले ट्रेविस हेड ने कहा, "मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को संतुलित करते हुए मैं अपनी पत्नी जेसिका का साथ देने के लिए तैयार हूं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी क्लब के साथ फिर से जुड़ने का मौका मिलेगा। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed