{"_id":"5e6b91248ebc3ea8223c792f","slug":"coronavirus-new-zealand-cricket-leaves-it-on-players-to-decide-on-ipl-participation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: न्यूजीलैंड क्रिकेट को नहीं है कोरोना वायरस का डर, खिलाड़ियों पर छोड़ा अंतिम फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: न्यूजीलैंड क्रिकेट को नहीं है कोरोना वायरस का डर, खिलाड़ियों पर छोड़ा अंतिम फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 13 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट को इसकी परवाह नहीं है। शुक्रवार को उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया है। इस खतरनाक वायरस के कहर के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने खिलाड़ियों पर आईपीएल 2020 में खेलने का फैसला छोड़ दिया है।
2 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने बयान में कहा, 'हमारी स्थिति मूल रूप से नहीं बदली है। हम अपने खिलाड़ियों को सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उन्हें इसके कारण, प्रभाव और बेस्ट प्रैक्टिस की भी सलाह दे रहे हैं। हालांकि, अंततः यह खिलाड़ियों का अपना फैसला है।'
3 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाया गया है। अब इसका आयोजन 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल से होगा। इस बात की आधिकारिक पुष्टि शुक्रवार को बीसीसीआई ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
न्यूजीलैंड क्रिकेट
- फोटो : social media
आईपीएल में खेलने वाले ये हैं छह कीवी खिलाड़ी
जिमी नीशम (किंग्स इलेवन पंजाब), लॉकी फर्ग्यूसन (कोलकाता नाइट राइडर्स), मिशेल मैकक्लेनाघन और ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस), केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) और मिशेल सेंटनर (चेन्नई सुपर किंग)।
विज्ञापन
5 of 5
कोरोनावायरस
- फोटो : ANI
इस महामारी वायरस की वजह से पूरा खेल जगत तबाह है। कई स्पोर्ट्स इवेंट इसकी चपेट में आ गए हैं। कुछ को स्थगित तो कुछ को रद्द कर दिए गए हैं। भारत में इस खतरनाक वायरस के 80 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि एक की मौत भी हो गई है। वहीं, दुनियाभर मे वैश्विक महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस का जबरदस्त खौफ है। अब तक लगभग 5000 लोगों की जाने जा चुकी है, जबकि 130000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।