अस्पताल में भर्ती हुए सचिन: कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर्स की सलाह में लिया फैसला
- 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए थे 47 वर्षीय सचिन
- परिवार के दूसरे लोग सुरक्षित, घर में क्वारंटीन थे
- हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में लिया था हिस्सा
- सीरीज के तीन अन्य क्रिकेटर भी हुए कोरोना पॉजिटिव
- इरफान-यूसुफ और बद्रीनाथ भी हो चुके हैं संक्रमित
- भारत की 2011 की विश्व कप जीत में शामिल थे
- 10वीं वर्षगांठ पर अपने साथियों को भी दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के छह दिन बाद भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। चिकित्सीय सलाह के तहत एहतियातन, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों में घर वापस लौटने की उम्मीद है। ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें।'
Thank you for your wishes and prayers. As a matter of abundant precaution under medical advice, I have been hospitalised. I hope to be back home in a few days. Take care and stay safe everyone.
विज्ञापन
Wishing all Indians & my teammates on the 10th anniversary of our World Cup 🇮🇳 win. — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 2, 2021
खबर लगते ही दुनिया भर में फैले सचिन के फैंस व्याकुल हो उठे। अब 'क्रिकेट के भगवान' के बेहतर स्वास्थ्य की कामना हो रही है। 'भारत रत्न' को ट्विटर पर लोगों का प्यार मिल रहा है। पूर्व क्रिकेटर्स भी फिक्र जता रहे हैं।
Our best wishes are always with you 🙏🏻
— 100MB (@100MasterBlastr) April 2, 2021
We are waiting 2 cheer (sachinnn.....sachinnnnn)for u again .. come fast master #GetWellSoon #SachinTendulkar
— sai teja (@saitejsachinist) April 2, 2021
Waiting to see you back fit and with that big smile on...as ever! Get well soon paaji 😇
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) April 2, 2021
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलने वाले चार क्रिकेटर्स संक्रमित
बीते माह छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में रोड वर्ल्ड सेफ्टी सीरीज का आयोजन हुआ था। टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ही थे। खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराने के बाद मुंबई लौटे सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव हुए। इसी दिन शाम होते-होते यूसुफ पठान ने भी खुद के संक्रमित होने की बात कही। इसी टूर्नामेंट में खेलने वाले अन्य दो खिलाड़ी इरफान पठान और एस बद्रीनाथ भी बाद में कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी क्रिकेटर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की थी और खुद को घरों में क्वारंटीन करने की बात की थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़े नियमों के बावजूद स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरा होता था और सामाजिक दूरी तो दूर लोग मास्क भी नहीं पहनते थे।
देश में कोरोना बेकाबू
देश में कोरोना का कोहराम चरम पर है। कोरोना के दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के सर्वाधिक 81 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को 469 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।
India reports 81,466 new #COVID19 cases, 50,356 discharges, and 469 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry.
— ANI (@ANI) April 2, 2021
Total cases: 1,23,03,131
Total recoveries: 1,15,25,039
Active cases: 6,14,696
Death toll: 1,63,396
Total vaccination: 6,87,89,138 pic.twitter.com/QkmQxfpsNB
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 81,466 नए मरीज मिले जबकि 469 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। गुरुवार के दिन सामने आए मरीजों से आज की तुलना करें तो लगभग संक्रमित मरीजों में नौ हजार का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं कोविड-19 से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1,63,396 हो गई है। इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। एक अप्रैल से देश में कोरोना टीकाकरण की तीसरा चरण शुरू हुआ और अबतक 6,87,89,138 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।