{"_id":"5ccc29f0bdec2207786b85ad","slug":"congress-shifted-ipl-out-of-india-modi-can-hold-both-ipl-and-elections-together-says-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के सहारे दोबारा चुनाव जीतना चाह रहे पीएम मोदी, आखिर क्यों किया क्रिकेट का जिक्र?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के सहारे दोबारा चुनाव जीतना चाह रहे पीएम मोदी, आखिर क्यों किया क्रिकेट का जिक्र?
Sat, 04 May 2019 12:36 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 04 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
नरेंद मोदी और आईपीएल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IPL को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। देश में आम चुनाव के साथ-साथ IPL के आयोजन को बड़ी कामयाबी बताते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को सुरक्षा नहीं दे पाई इसलिए भारत के सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट का आयोजन दो बार देश से बाहर करना पड़ा।
विज्ञापन
राजस्थान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि, 'IPL युवाओं का पसंदीदा क्रिकेट टूर्नामेंट है। इस खेल से देश की ख्याति जुड़ी है। पूरी दुनिया की निगाहें हमारी ओर होती है। ये 2009 और 2014 में हुआ था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार आतंकवादियों से कांपती थी और उनमें आतंकवाद से निपटने का दम नहीं था, तब उन्होंने कह दिया कि चुनाव की वजह से हम IPL के लिए सुरक्षा दे पाने में असमर्थ हैं।'
विज्ञापन
रैली में पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज चुनाव भी चल रहा है और आईपीएल भी चल रहा है। इस बीच रामनवमी से लेकर हनुमान जयंती, रमजान आने वाला है, लेकिन आईपीएल चल रहा है, यही फर्क होता है।' पीएम मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, 'ये पूंछ दबाकर भागने वाली सरकार में बैठे थे, मोदी सीना तानकर जीता है। आईपीएल होगा, अगर वो गोली चलाएंगे तो मोदी गोला चलाएगा।'
विज्ञापन
याद दिला दें कि लोकसभा चुनाव की वजह से आईपीएल का दूसरा सीजन 2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया तो 2014 में भी आईपीएल के आधे लीग मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए थे। मजेदार बात ये है कि उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी और उसने आईपीएल आयोजकों को सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर असमर्थतता जता दी थी।