बीसीसीआई अध्यक्ष इस्तीफा दें: एनसीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग में एक के बाद एक आरोपियों की हो रही गिरफ्तारी और जांच की कवायद के बीच एक-दूसरे को पाक साफ साबित करने की राजनीतिक स्तर पर भी मुहिम शुरू हो गई है।
एनसीपी के प्रवक्ता ने श्रीनिवासन के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर
उनमें (श्रीनिवासन) थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से
पद छोड़ देना चाहिए।
इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य नगमा मुरारजी ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की बचाव किया और उन्होंने कहा कि साक्षी के साथ विंदू दारा सिंह के फोटो मात्र से कुछ साबित नहीं होता। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन का इस्तीफा मांगा है।
दूसरी ओर, बॉलीवुड एक्टर विंदू समेत दो आरोपियों की पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ा दी गई है और वह 28 मई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। विंदू के खुलासे के बाद ही श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन से मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए शुक्रवार तक पेश होने का समन जारी किया है।
फिल्म अभिनेत्री नगमा ने संवाददाताओं से कहा कि हाल ही में एक आईपीएल मैच के दौरान साक्षी और विंदू का एक साथ बैठे फोटो छपा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अभिनेता वीआईपी बाक्स में पास आकर बैठ जाए और फोटो खींच ली जाए तो उससे कुछ साबित नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वीआईपी बाक्स में किसी को पास बैठने से रोका नहीं जा सकता है।
नगमा का मानना है कि विश्व के कई अन्य देशों की तरह भारत में भी सट्टे को वैधानिक रूप दिए जाने पर विचार होना चाहिए। हालांकि नगमा ने स्पॉट फिक्सिंग को बेहद खतरनाक करार देते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। स्पॉट फिक्सिंग के मामले सही पाए जाने पर आईपीएल क्रिकेट पर प्रतिबंध भी लगाया जाना चाहिए। जो खिलाड़ी इसके लिए नासूर बन गए हैं उन्हें अलग कर देना चाहिए।
आईपीएल को बंद करने संबंधी सवाल के जवाब में नगमा ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री ने भी इसे शर्मनाक बताया है और वे एटार्नी जनरल के साथ मिलकर इसका हल निकालना चाहते हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि आईपीएल मनोरंजन का बहुत बड़ा साधन है और आम जनता को मनोरंजन से वंचित नहीं किया जा सकता।
फिल्मी अभिनय से राजनीति में आई नगमा ने कहा कि खिलाड़ियों का फिक्सिंग में शामिल होना जांच का विषय है और जांच के पहले किसी को दोषी करार नहीं दिया जा सकता क्योंकि यह खिलाड़ियों के भविष्य का सवाल है।
क्रिकेट और फिल्मी कनेक्शन के संबंध में पूछे जाने पर नगमा ने कहा कि यह फिल्मी कनेक्शन नहीं बल्कि सामाजिक कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि फिल्म के लोग भी अपने जीवन में सभी लोगों से मिलते हैं और तरह तरह के लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाते हैं। उन्होने कहा कि इससे यह सिद्ध नहीं होता कि वे भी इसमें शामिल हैं।