फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Conflict complaint against kapildev rendered infructuous
IND Inning
205/6 (18 ov)
Target: 248
Nitish Kumar Reddy 35(18)*
Axar Patel 3 (4)
IND need 43 runs in 12 remaining balls

कपिल देव के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत प्रासंगिक नहीं

Sun, 16 Feb 2020 06:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 Feb 2020 06:13 PM IST
सार

  • कपिल के खिलाफ शिकायत को अप्रासंगिक पाया गया
  • बीसीसीआई ने अब नई सीएसी गठित की है
  • डीके जैन का एक साल का अनुबंध एक महीने में खत्म

विज्ञापन
Conflict complaint against kapildev rendered infructuous
क्रिकेटर कपिल देव

विस्तार

बीसीसीआई एथिक्स ऑफिसर (आचरण अधिकारी) डी के जैन ने रविवार को पुष्टि की कि उन्होंने कपिल देव के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत को 'अप्रासंगिक' पाया है। क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान अपनी कई भूमिकाओं के पदों से हट गए हैं। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के साथ जैन का एक साल का अनुबंध एक महीने में खत्म हो जाएगा। उन्होंने शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ के खिलाफ दिसंबर में आई शिकायतों को भी अप्रासंगिक पाया था क्योंकि उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


जैन ने पीटीआई से कहा, 'कपिल के खिलाफ शिकायत को अप्रासंगिक पाया गया।' ये तीनों क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का हिस्सा थे लेकिन मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने अब नई सीएसी गठित की है। जैन ने रंगास्वामी, गायकवाड़ और कपिल को मुंबई में 27 और 28 दिसंबर को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया था लेकिन विश्व कप विजेता कप्तान निजी कारणों से इसमें नहीं जा सके थे। बीसीसीआई संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक समय में एक से ज्यादा पद पर काबिज नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed