{"_id":"6287c56e75e0e91d28171dd5","slug":"commonwealth-games-australian-womens-cricket-team-announced-for-commonwealth-games-2022-meg-lanning-will-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम घोषित, मेग लेनिंग ही करेंगी कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम घोषित, मेग लेनिंग ही करेंगी कप्तानी
Fri, 20 May 2022 10:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 20 May 2022 10:14 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय शृंखला के लिए भी यही टीम चुनी है। त्रिकोणीय शृंखला से मेग लेनिंग की टीम को अंतरिम मुख्य कोच शैली निशके के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
मेग लेनिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एकदिवसीय विश्वकप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को भारत के खिलाफ करेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय शृंखला के लिए भी यही टीम चुनी है। उत्तरी आयरलैंड में होने वाली त्रिकोणीय शृंखला से मेग लेनिंग की टीम को अंतरिम मुख्य कोच शैली निशके के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका मिलेगा जिन्होंने मैथ्यू मोट के जाने के बाद जिम्मेदारी संभाली है। मोट इंग्लैंड की सीमित ओवरों की पुरुष टीम के साथ जुड़ गए हैं।
न्यूजीलैंड में 50 ओवर का विश्वकप जीतने के अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 विश्व चैंपियन भी है और हाल में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और भारत के खिलाफ भी शृंखलाएं जीती हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पैरी को टीम में जगह दी है लेकिन कमर के स्ट्रेस फ्रेक्चर से पूरी तरह से नहीं उबर पाने के कारण उनके दौरे पर सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
टीम इस प्रकार है : मेग लेनिंग (कप्तान), रेशेल हेन्स, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशलेग गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली, जैस जोनासेन, एलेना किंग, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगान शुट, एनाबेल सदरलैंड, अमांडा-जेड वेलिंगटन।