फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   College student enters ground to meet Dhoni during GT vs CSK match in Ahmedabad, arrested IPL 2024

IPL 2024: धोनी की दीवानगी में तोड़ा सुरक्षा घेरा, अब कॉलेज छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

Sun, 12 May 2024 09:05 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 May 2024 09:05 AM IST
सार

स्टेडियम में घुसने वाले इस फैन की पहचान जय भारत के रूप में हुई है। वह गुजरात के भावनगर का रहने वाला है। मौजूदा समय में पढ़ाई कर रहा है और बीए अंतिम वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
College student enters ground to meet Dhoni during GT vs CSK match in Ahmedabad, arrested IPL 2024
धोनी-जय भारत - फोटो : IPL/ANI

विस्तार

धोनी की दीवानगी में सुरक्षा घेरा तोड़कर बीच मैदान पर पहुंचना एक फैन को महंगा पड़ गया। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, आईपीएल 2024 का 59वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच में एक शख्स सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर धोनी के करीब पहुंच गया था।
विज्ञापन

College student enters ground to meet Dhoni during GT vs CSK match in Ahmedabad, arrested IPL 2024
धोनी को गले लगाता शख्स - फोटो : IPL
धोनी की मोहब्बत में बीच मैदान पर पहुंचा फैन
इस मुकाबले को गुजरात ने 35 रन से जीता था। चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में थाला क्रीज पर थे। वह राशिद खान के खिलाफ छक्का लगा चुके थे। तभी एक फैन स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए मैदान पर घुस आया। धोनी के करीब आते ही इस शख्स ने उनके सजदे में सिर झुकाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद स्टार क्रिकेटर ने उसे उठाया और गले लगाया। धोनी के इस कारनामे ने फैंस का दिल जीत लिया। इस घटना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

College student enters ground to meet Dhoni during GT vs CSK match in Ahmedabad, arrested IPL 2024
धोनी के पैर छूता शख्स - फोटो : IPL
बीए अंतिम वर्ष का छात्र
जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम में घुसने वाले इस फैन की पहचान जय भारत के रूप में हुई है। वह गुजरात के भावनगर का रहने वाला है। मौजूदा समय में पढ़ाई कर रहा है और बीए अंतिम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

College student enters ground to meet Dhoni during GT vs CSK match in Ahmedabad, arrested IPL 2024
पुलिस हिरासत में जय भारत - फोटो : ANI
पुलिस का बयान
इस मामले के विषय में बात करते हुए अहमदाबाद के एसीपी दिग्विजय सिंह राणा ने शनिवार को बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ अतिक्रमण और अवैध प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। राणा ने कहा, "कल गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के दौरान एक कॉलेज छात्र मैदान में कूद पड़ा था और उसने कुछ देर तक दौड़ भी लगाई थी। यह वाक्या ब्रेक के दौरान दिखा, जब आरोपी ने धोनी से मिलने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद कांस्टेबलों ने उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में हमने पाया है कि उसका मैदान में कोई अपराध करने का इरादा नहीं था। यही वजह है कि हमने उसके खिलाफ मैच के दौरान अतिक्रमण और अवैध प्रवेश का मामला दर्ज किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed