{"_id":"5db856108ebc3e014d682ed2","slug":"colin-munro-century-helps-new-zealand-to-defeat-england-by-8-wickets-in-practice-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलिन मुनरो ने 54 गेंदों में जड़ा शतक, अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को आठ विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कॉलिन मुनरो ने 54 गेंदों में जड़ा शतक, अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को आठ विकेट से रौंदा
Tue, 29 Oct 2019 08:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 29 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
कोलिन मुनरो
- फोटो : ट्विटर
वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने थी। न्यूजीलैंड दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम मुनरो के आगे बेबस नजर आई और अभ्यास मैच में बुरी तरह से हार गई। कॉलिन मुनरो (107 रन, 57 गेंद, 7 छक्के, 9 चौके) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड एकादश ने दूसरे टी-20 अभ्यास मैच में इंग्लैंड को आठ विकेट से धो डाला।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेम्स विंस (48), जो डेनली नाबाद (39), लुई ग्रेगरी नाबाद (29) और सैम बिलिंग्स (27) की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए अनुराग वर्मा ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
इंग्लैंड के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 53 रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। हालांकि उसके बाद कॉलिन मुनरो नाबाद (107) और अनारू किचन नाबाद (48) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 138 रन की अटूट साझेदारी से 18.3 ओवर में दो विकेट पर 191 रन बनाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला एक नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।