फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Code of Conduct Breach in SRH vs GT IPL 2025 Match, Ishant Sharma fined and got one demerit point

IPL 2025: फिर हुआ नियमों का उल्लंघन, इस बार फंसा 36 साल का यह तेज गेंदबाज, जुर्माने के साथ मिला एक डिमेरिट अंक

Mon, 07 Apr 2025 12:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Apr 2025 12:55 PM IST
सार

ईशांत शर्मा ने अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रैफरी के लगाए आरोपों और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन पर मैच रेफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।'

विज्ञापन
Code of Conduct Breach in SRH vs GT IPL 2025 Match, Ishant Sharma fined and got one demerit point
ईशांत शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2025 में एक बार फिर नियमों का उल्लंघन देखने को मिला है। इस बार गुजरात टाइटंस के 36 साल के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इसमें फंसे हैं। ईशांत को गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच छह अप्रैल को हुए मुकाबले में नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा और एक डिमेरिट अंक भी मिला है। ईशांत ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली। साथ ही सजा को भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने जारी विज्ञप्ति में क्या कहा?
बीसीसीआई और आईपीएल ने जारी विज्ञप्ति में कहा, 'गुजरात टाइटंस के गेंदबाज ईशांत शर्मा पर रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। ईशांत शर्मा ने अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रैफरी के लगाए आरोपों और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन पर मैच रेफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है नियम?
अनुच्छेद 2.2 खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बीसीसीआई की आचार संहिता का हिस्सा है जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है। उदाहरण के तौर पर- जैसे कि विकेटों को मारना या मारना और कोई भी कार्य जो जानबूझकर या लापरवाही से (भले ही आकस्मिक हो) की गई हो, जिसके परिणामस्वरूप विज्ञापन बोर्ड, बाउंड्री फेंसिंग, ड्रेसिंग रूम के दरवाजे, शीशे, खिड़कियां और स्टेडियम के अन्य फिक्स्चर और फिटिंग को नुकसान पहुंचाया जाए तो इसे अपराध माना जाएगा। 
विज्ञापन

ईशांत ने मैच में 53 रन खर्च किए थे
ईशांत के लिए हैदराबाद के खिलाफ मैच अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने चार ओवर में 53 रन दिए थे, जो कि हैदराबाद के कुल स्कोर का 30 प्रतिशत था। हैदराबाद ने 152 रन बनाए थे। ईशांत को कोई विकेट भी नहीं मिला था। यह इस सीजन नियमों के उल्लंघन का पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिग्वेश राठी पर दो बार मैच फीस का 50-50 प्रतिशत जुर्माना लग चुका है।

इन पर भी लगा जुर्माना
इसके अलावा धीमी ओवर गति के लिए मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भी जुर्माना लग चुका है। हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed