फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CoA shoots down BCCI proposal for exclusive WAGS liaison

टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को लगा झटका, पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स की जिम्मेदारी नहीं लेगा BCCI

Mon, 08 Jan 2018 01:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
CoA shoots down BCCI proposal for exclusive WAGS liaison
Virat Kohli

टीम इंडिया के क्रिकेटरों को जोरदार झटका लगा है। भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कोई इंतजाम नहीं करेगा। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इस संबंध में बीसीसीआई का प्रस्ताव खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने मांग रखी थी कि क्रिकेटर्स की पत्नियों व गर्लफ्रेंड्स के लिए एक मैनेजर अलग से नियुक्त किया जाए। मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के क्रिकेटर्स विराट कोहली, रोहित शर्मा, भुवनेश्‍वर कुमार, मुरली विजय, अंजिक्‍य रहाणे और ऋद्धिमान साहा की पत्नियां क्रमशः अनुष्‍का शर्मा, रितिका, नुपुर, निकिता, राधिका और रोमी साथ में गई हैं। उन्हें अपने पतियों के साथ वहां दो सप्‍ताह रहने की इजाजत दी गई है। 
विज्ञापन


न्‍यूलैंड्स में जारी पहले टेस्‍ट के बाद यह अवधि खत्‍म हो रही है। अगर सीओए की ओर से बोर्ड को हरी झंडी मिल जाती तो लॉजिस्टिक्‍स मैनेजर को क्रिकेटरों की पत्नियों व गर्लफ्रेंड्स का जिम्‍मा उठाना पड़ता। उनकी यात्रा और साइट-सीइंग की जिम्‍मेदारी भी फिलहाल लॉजिस्टिक्‍स मैनेजर की है। सीओए के सामने बीसीसीआई के लॉजिस्टिक्‍स इंचार्ज मयंक पारिख का नाम रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से लिया कड़ा फैसला

CoA shoots down BCCI proposal for exclusive WAGS liaison
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्‍त सीओए ने बोर्ड मैनेजमेंट को साफ कर दिया कि इसकी कोई जरूरत नहीं है क्‍योंकि एक अधिकारी ऋषिकेश उपाध्‍याय पहले से ही टीम के साथ मौजूद हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह प्रस्ताव बीसीसीआई से या फिर टीम प्रबंधन में से किस जगह से निकला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed