फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   clarke slams suspended teammates for showing lack of respect to coach

कोच का अपमान बर्दाश्त नहीं: क्लार्क

Wed, 13 Mar 2013 09:03 AM IST
मोहाली/एजेंसी
मोहाली/एजेंसी Updated Wed, 13 Mar 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
clarke slams suspended teammates for showing lack of respect to coach

उपकप्तान शेन वाटसन समेत चार खिलाड़ियों जेम्स पैटिनसन, मिचेल जानसन और उस्मान ख्वाजा को अनुशासनहीनता के आरोप में भारत के खिलाफ 14 मार्च से यहां होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर किए जाने के फैसले को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने सही ठहराया है।

विज्ञापन


क्लार्क ने कहा कि कोच मिकी आर्थर को प्रजेंटेशन नहीं सौंपकर इन खिलाड़ियों ने उनका अपमान किया है जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क्लार्क ने कहा, ‘कोच का आदेश नहीं मानकर इन खिलाड़ियों ने उनका अपमान किया है। हमें टीम में ऊंचे मापदंड अपनाने की जरूरत है लेकिन दुर्भाग्य से हम उस पर खरे नहीं उतरे। खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का यह बिल्कुल सही कदम है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘टीम इस बवंडर से बाहर निकलकर फिर से मजबूत बनने में सफल रहेगी। यह घटना कोई अपवाद नहीं है। एक टीम के रूप में हम पिछले कई महीनों से उन मापदंडों पर खरे नहीं उतरे जिसकी एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से अपेक्षा की जाती है। यह वाकया एक सिलसिले का अंत है जो पिछले काफी समय से टीम में चला आ रहा था।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतने के लिए देना होगा सर्वश्रेष्ठ
कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि हमें अगले दो टेस्ट मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें भारत के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ताकि हम बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रख सकें। इसके लिए टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। हैदराबाद में शर्मनाक घटना हमारे लिए अच्छी स्थिति नहीं है। मुझे उम्मीद है कि हम इस स्थिति से बाहर निकलकर सशक्त टीम बनने में सफल रहेंगे और अपने समर्थकों को फिर से जश्न मनाने का मौका देंगे।’

 
खिलाड़ियों से मेरी दोस्ती पर असर नहीं पडे़गा
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि चार खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के फैसले का असर उनकी दोस्ती पर नहीं पड़ेगा। क्लार्क ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस फैसले का असर मेरी और इन खिलाड़ियों के बीच की दोस्ती पर पड़ेगा क्योंकि मैं जानता हूं कि इन सभी में मेरा कितना सम्मान है और ये भी जानता हूं कि मैं इनका कितना सम्मान करता हूं। वे जानते हैं कि मैं उनकी तरह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना कितना पसंद करता हूं। वे जानते हैं कि मैं इस टीम को कितना सफल बनाना चाहता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed