WI Inning
51/3 (7 ov)
Shai Hope 30(24)*
Sherfane Rutherford 2 (3)
IND elected to bowl
{"_id":"59eb76ec-8345-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"clarke-could-defeat-ponting-chappell","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटिंग को पछाड़ सकते हैं क्लार्क: चैपल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पोंटिंग को पछाड़ सकते हैं क्लार्क: चैपल
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sat, 02 Mar 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने माइकल क्लार्क की तारीफ की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा रही है और वह पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 13,000 टेस्ट रन की बराबरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
बकौल चैपल, ‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि माइकल अभी काफी और रन बनाएगा। वह शानदार फार्म में है और अपने कैरियर के बेहतरी मोड़ पर। यह देखना शानदार है।’ भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 23वां शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने सर डान ब्रेडमैन (6996) और चैपल (7110) को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नौवें स्थान पर हैं। यह पूछने पर कि क्या पोंटिंग (13378) के साथ क्लार्क 13000 रन के इलीट क्लब में शामिल हो सकते हैं, चैपल ने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह ऐसा नहीं कर पाए। अगर उनका शरीर साथ देता है तो संभवत: वह वहीं पहुंचकर रुकेंगे।
विज्ञापन