फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   clarke called watson a cancer in team; says ex coach arthur

वॉटसन को टीम का 'कैंसर' मानते थे क्लार्क : आर्थर

Wed, 17 Jul 2013 01:47 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Jul 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
clarke called watson a cancer in team; says ex coach arthur

ऑस्ट्रेलियाई टीम से बर्खास्त कोच मिकी आर्थर ने यह दावा कर सबको चौंका दिया कि कप्तान माइकल क्लार्क टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन को टीम का 'कैंसर' मानते थे। साथ ही उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से भारी मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


आर्थर का कहना है कि कंगारू कप्तान क्लार्क ने ऑलराउंडर शेन वॉटसन और उनके गुट को राष्ट्रीय टीम के लिए 'कैंसर' करार दिया था।

दक्षिण अफ्रीकी मूल के आर्थर इस पूर्व कोच का दावा है कि कप्तान क्लार्क टीम में पूरी तरह से अनुशासन कायम रखना चाहते थे लेकिन वॉटसन ने ऐसा नहीं किया।

एक ऑस्ट्रेलियाई चैनल के अनुसार, आर्थर ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा था। आर्थर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कंगारू टीम इंग्लैंड में पहला एशेज मैच गंवा चुकी है।
विज्ञापन


आर्थर की उस रिपोर्ट को आधार बनाते हुए चैनल का कहना है कि क्लार्क और वॉटसन के बीच जबर्दस्त तनातनी थी।

रंगभेद का भी लगाया आरोप
इसके अलावा आर्थर ने सीए में रंगभेद करने का भी आरोप लगाया है। आर्थर का यह भी मानना है कि उन्हें इसलिए भी बर्खास्त किया गया, क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीकी हैं और ऑस्ट्रेलियाई तौर-तरीकों को समझ नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आर्थर ने सीए से लगभग 22 करोड़ रुपए (4 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) मुआवजा देने की मांग की है।

सीए ने समयपूर्व तोड़ा करार
आर्थर का ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बतौर कोच जून 2015 तक का अनुबंध था, लेकिन समय पूर्व ही उन्हें हटा दिया गया।

आर्थर सालाना चार लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कमाने के अलावा दो लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये) सालाना बोनस भी पाते थे।

आर्थर ने कहा कि उन्हें करीब चार मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है और अब इसकी भरपाई सीए को करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed