फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों खफा हुए विराट कोहली, पहला वन-डे रद्द होने के बाद दिया यह बयान

Fri, 09 Aug 2019 06:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 09 Aug 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli declared rain interruptions during match is worst thing in cricket
विराट कोहली नाखुश - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-वेस्टइंडीज के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया पहला वन-डे इंटरनेशनल बारिश की वजह से रद्द हो गया। लगातार बारिश और गीले मैदान के चलते कई बार बंद-शुरू किए गए मैच को आखिरकार रद्द घोषित किया गया। अंत में कप्तान विराट कोहली इस दौरान काफी निराश नजर आए।

Virat Kohli declared rain interruptions during match is worst thing in cricket
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मैच रद्द होने के बाद विराट ने कहा, 'ये शायद क्रिकेट का सबसे खराब हिस्सा है, ऐसे बारिश से बीच-बीच में खेल रुकना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है या तो पूरी तरह बारिश हो जाए या फिर पूरा खेल खेला जाए। जितनी बार खेल ऐसे रोककर शुरू किया जाता है, उतनी बार आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि कहीं खिलाड़ी चोटिल ना हो जाए। क्रिकेट काफी आगे बढ़ चुका है। इंग्लैंड को देखिए वो किस तरह से बदल चुके हैं। 400 का स्कोर काफी बनने लगे हैं।'

Virat Kohli declared rain interruptions during match is worst thing in cricket
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट ने कहा, 'क्रिकेट पर टी-20 फॉर्मेट का असर तेजी से पड़ रहा है और समय के साथ बढ़ता ही जाएगा। सभी टीम के खिलाड़ी पहले से ज्यादा फिट और तेज हैं और सभी टीमें ऐसे ही खिलाड़ियों को चाहती हैं। वेस्टइंडीज की कुछ पिचें आपको अच्छे से टेस्ट करेंगी। कुछ पिचों पर अच्छा पेस और उछाल होगा और कुछ धीमी होंगी आपको धैर्य से काम लेना होगा। जो भी खिलाड़ी इन बातों को समझेगा बेहतर खेलेगा। दोनों टीमें आने वाले समय में ऐसा करना चाहेंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli declared rain interruptions during match is worst thing in cricket
वर्षाबाधित भारत-वेस्टइंडीज मैच - फोटो : सोशल मीडिया

बारिश के कारण तीन बार ओवर काटे गए

भारतीय समयानुसार गुयाना में खेले जाने वाला यह मैच शाम सात बजे शुरू होने वाला था। बारिश के कारण टॉस में दो घंटे की देरी हुई थी। तब मैच 50 की जगह 43 ओवर का किया गया था। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। फिर 5.4 ओवर के बाद खेल रुकने पर 40 ओवर और खराब आउटफील्ड के कारण खेल रुकने पर मैच को 34 ओवर का कर दिया गया।

विज्ञापन
Virat Kohli declared rain interruptions during match is worst thing in cricket
बारिश से धुला भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बारिश के कारण जब 13 ओवर के बाद खेल रोका गया तब विंडीज ने एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे। दोनों टीमों के बीच 2 साल बाद कोई मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। पिछली बार 2017 में पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में ऐसा हुआ था। तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 अगस्त (रविवार) को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed