फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle's fastest century Record break

क्रिस गेल की बादशाहत गई, बन गया नया रिकॉर्ड

Fri, 29 Apr 2016 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
chris gayle's fastest century Record break
- फोटो : getty

23 साल के विंडीज क्रिकेटर इराक थॉमस ने क्रिस गेल को पछाड़ते हुए फटाफट क्रिकेट में नया कीर्तिमान छू लिया है। थॉमस अब टी-20 के नए बादशाह हैं।

विज्ञापन


टोबागो क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी-20 टूर्नामेंट में त्रिनिदाद एंड टोबागो टीम के बल्लेबाज थॉमस ने महज 21 गेंदों में सेंचुरी ठोंक दी। विपक्षी टीम के खिलाफ खेलते हुए इराक 31 गेंदों में 131 रन पर नाबाद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की ओर से आईपीएल में पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

त्रिनीदाद गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, थॉमस की खतरनाक बल्लेबाजी की बूते उनकी टीम ने स्पेसाइड के 152 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 8 ओवरों में पार कर लिया। इससे पहले मैच में थॉमस ने 53 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली थी, लेकिन इस मैच में उन्होंने टी-20 क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच खत्म होने के बाद थॉमस ने इंटरव्यू में कहा कि वह टी-20 में पहली सेंचुरी लगाने के बाद बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed