'यूनिवर्स बॉस' गेल ने चलाई मुंबई पुलिस की बाइक, बोले- मुझे भारत से बहुत प्यार है
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल दर्शकों के मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं, फिर चाहे बात मैदान के अंदर की हो या फिर बाहर की। मैदान पर क्रिस गेल अपनी आक्रामक पारियों और लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए जाने जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें 'यूनिवर्स बॉस' का टैग हासिल है। इसके अलावा मैदान के बाहर गेल के फोटोज और वीडियोज धमाल मचाते हैं।
टीम इंडिया के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज से अपना नाम वापस लेने वाले क्रिस गेल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गेल ने मुंबई में पुलिस मोटर की बाइक के साथ एक फोटो पोस्ट किया। फोटो देखकर समझ आ रहा है कि गेल ने मुंबई में अपने समय का पूरा आनंद उठाया क्योंकि पीछे खड़े पुलिस ऑफिसर भी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।
गेल ने भारत के प्रति अपना प्यार दर्शाने का मौका भी नहीं गंवाया। उन्होंने कहा कि वह आभारी हैं और भारत से प्यार करते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
GreatFull - ThankFull - I Love India!! 🙏🏿 #MumbaiMerijaan #OfficerGayle 😊
A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on
मुंबई पुलिस का ट्वीट हुआ वायरल
इससे पहले मुंबई पुलिस ने बुधवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली को वन-डे में दस हजार रन पूरे करने पर शुभकामनाएं देते हुए एक शानदार संदेश दिया था। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, यहां अतिरिक्त गति पर कोई चालान नहीं, सिर्फ तारीफ और बधाइयां मिलेंगी विराट कोहली। शानदार उपलब्धि पर ढेरो शुभकामनाएं।
No over-speeding challan here, just accolades & best wishes for more @imVkohli ! Many congratulations on your amazing feat! pic.twitter.com/JOytK0YfK2
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) October 24, 2018
यह ट्वीट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसे अब तक 480 से अधिक बार रीट्वीट तथा 2,800 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वन-डे की तैयारी में जुटी हुई है।
पांच मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। पहला मैच 8 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मैच टाई पर समाप्त हुआ। अब सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को पुणे में खेला जाएगा।