फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chris gayle needs one more six to break Shahid Afridi Record For Most Sixes In International Cricket

टूटने वाला है 'सिक्सर किंग' अफरीदी का रिकॉर्ड, एक छक्का लगाते ही यह खिलाड़ी निकल जाएगा सबसे आगे

Mon, 30 Jul 2018 02:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
Chris gayle needs one more six to break Shahid Afridi Record For Most Sixes In International Cricket

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, लेकिन जल्द ही यह रिकॉर्ड रिकॉर्ट टूटने वाला है। खुद को 'यूनिवर्स बॉस' कहने वाले क्रिस गेल सिर्फ एक छक्का लगाते ही 'सिक्सर किंग' बन जाएंगे।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल ने शाहिद अफरीदी के 476 इंटरनेशनल छक्को के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में 5 छक्के लगाते हुए उन्होंने इस रिकॉर्ड की बराबरी की। अब वो जल्द ही 500 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में गेल ने 66 बॉल में 73 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ महमदुल्ला की बॉल पर सिक्स जड़ते ही उन्होंने इंटरनैशनल मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और गेल के नाम अब इंटरनेशनल मैचों में 476-476 छक्के हो गए हैं। इसके अलावा क्रिस गेल दुनिया के चौथे क्रिकेटर भी बने जिन्होंने किसी देश में खेले गए वनडे मैचों में 100 या इससे ज्यादा सिक्स जड़े।

गेल वेस्टइंडीज में गेल कुल 103 सिक्स जड़ चुके हैं। गेल के अलावा ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड में 126 सिक्स), एमएस धोनी (भारत में 120 सिक्स) और मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड में 102 सिक्स) एक देश में 100 या इससे ज्यादा सिक्स वनडे मैचों में जड़ चुके हैं।

बताते चलें कि टी-20 मुकाबलों में 800 से ज्यादा छक्के उड़ाने वाले गेल दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 103 छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। न्यूजीलैंड के मार्टिल गप्टिल भी टी20 इंटरनेशनल में 103 छक्के लगा चुके हैं।इसके अलावा गेल इंटरनेशनल मुकाबलों (टेस्ट+वनडे+टी-20) में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी हैं।


वनडे इंटरेशनल में वह 275 छक्के जड़कर गेल दूसरे स्थान पर है। शाहिद अफरीदी 351 छक्के लगाकर टॉप पर हैं। पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर जयसूर्या 270 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं तो भारत के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी 217 छक्के उड़ाकर इस सूची में चौथे क्रम पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed