{"_id":"7d4d541e-b0fb-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"chris-gayle-is-not-superman-says-wasim-akram","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह पाकिस्तानी जानता है, गेल कैसे होगा फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यह पाकिस्तानी जानता है, गेल कैसे होगा फेल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल-6 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल की बल्लेबाजी के दीवाने सभी हो गए है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व गेंदबाजी सलाहकार रहे वसीम अकरम ऐसा नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
वसीम अकरम ने पुणे वारियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर 175 रन की नाबाद तूफानी पारी खेलने वाले रायल चैलेंजर्स बंगलोर के क्रिस गेल को सुपरमैन की संज्ञा दिए जाने पर एतराज जताया है।
विज्ञापन
आईपीएल के पिछले सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजी सलाहकार रहे अकरम ने कहा कि गेल न तो कोई सुपरमैन हैं और न ही कोई असाधारण खिलाड़ी।
गेल ने जो हौवा खड़ा किया है उसे तोड़ा जा सकता है। मुंबई इंडियंस ने शनिवार को बंगलोर के खिलाफ मैच मे गेल को सस्ते में निपटाकर यह साबित भी कर दिया है।
अकरम ने कहा कि गेल हर मैच में ऐसी तूफानी पारी नहीं खेल सकते हैं। उन्हें आफ द विकेट गेंद डाले तो वह भी रक्षात्मक तरीके से खेलने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन