फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle complete 500 sixes in t20 cricket

क्रिस गेल ने खेली सिर्फ 4 गेंदें और ठोंक दिया 'पंजा' शतक

Wed, 29 Apr 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
chris gayle complete 500 sixes in t20 cricket

आईपीएल-8 के 29वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने रनों का अंबार खड़ा करते हुए 200 रन बना डाले।

विज्ञापन


आरसीबी ने अपनी पारी की अंतिम गेंद पर 200 रन बनाए। 20-20 ओवर के मुकाबले में 200 रनों के आंकड़े को छूना बड़ी बात मानी जाती है। विराट कोहली की टीम ने 2010 के बाद पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 200 रन को छूने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के गेंदबाजों के लिए आज का मैच अच्छा नहीं रहा और लगभग हर गेंदबाजों की धुनाई हुई। 43 साल के फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे जो अब तक टीम के कीफायती गेंदबाजों में गिने जाते थे आज काफी महंगे साबित हुए। उन्हें 3 ओवर डालने का मौका मिला लेकिन एक भी सफलता हासिल किए बगैर ही 39 रन लुटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रवीण के टी-20 करियर का सबसे महंगा स्पेल रहा। इससे पहले उन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा 38 रन लुटाए थे। सिर्फ प्रवीण ही नहीं बल्कि अन्य गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई। जेम्स फॉकनर ने 2 ओवर में 26 रन दे डाले।

गेल की 4 गेंदों की पारी और लगाया 'पंजा' शतक

chris gayle complete 500 sixes in t20 cricket

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलने के बाद शुरुआती झटकों के बीच जोरदार शुरुआत की और पावरप्ले में 52 रन अपने नाम जोड़ लिए। उनका यह प्रदर्शन इस सत्र का सबसे शानदार प्रदर्शन है।

कप्‍तान विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने क्रिस गेल (10) मैदान पर आए और वह टिम साउदी की पहली गेंद पर खाता नहीं खोल सके लेकिन अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद पर उन्होंने लॉंग ऑफ पर छक्का जड़ दिया। हालां‌कि वह चौथी गेंद पर कैच आउट हो गए। मैच में वह भले ही 4 गेंद खेल सके लेकिन अपनी इस बेहद छोटी सी पारी में भी उन्होंने एक मुकाम अपने नाम कर ही लिया।

गेल ने आज एक छक्‍का भी लगाया और इसी छक्के के दम पर वह टी-20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए। वह यहां तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पीछे उनके हमवतन कीरोन पोलार्ड हैं जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं और अब तक 348 छक्‍का जमा चुके हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों के लगाए छक्के में काफी अंतर है और गेल का दबदबा अभी लंबे समय तक बना रहेगा।

क्रिस गेल की टीम के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (57) ने आज अर्धशतकीय पारी खेली। तेज बल्लेबाजी के पर्याय बन चुके डीविलियर्स ने आज 41 गेंदों में फिफ्टी पूरी की जो आईपीएल में उनकी सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed