{"_id":"63a6da536e7ec946036488e6","slug":"chris-gayle-comments-on-nicholas-pooran-after-getting-high-paid-at-ipl-mini-auction-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction Nicholas Pooran: नीलामी में पूरन हुए मालामाल तो क्रिस गेल ने किया तकादा, लाइव शो में मांग ली उधारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction Nicholas Pooran: नीलामी में पूरन हुए मालामाल तो क्रिस गेल ने किया तकादा, लाइव शो में मांग ली उधारी
Sat, 24 Dec 2022 04:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:24 PM IST
सार
Chris Gayle Comments On Nicholas Pooran After Getting High Paid at IPL Mini Auction 2023: कोच्चि में हुई नीलामी में निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ सके पूरन को मिली इतनी राशि से सभी हैरान हैं।
विज्ञापन
क्रिस गेल और निकोलस पूरन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन आईपीएल नीलामी में 16 करोड़ रुपये हासिल करने में सफल रहे। शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में हुई नीलामी में पूरन को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ सके पूरन को मिली इतनी राशि से सभी हैरान हैं। पूरन को 16 करोड़ मिलते ही वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल ने उनके मजे ले लिए।
क्रिस गेल आईपीएल नीलामी के लिए ऑनलाइन ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा पर एक्सपर्ट के तौर पर जुड़े थे। पूरन पर बोली लगने के बाद उन्होंने खूब मजे लिया। गेल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''निक्की पी, मैंने तुम्हें जो उधार पैसे दिए थे क्या अब वो मुझे वापिस मिल सकते हैं, प्लीज।" गेल ने यह बात मजाक में कही। उसके बाद एक्सपर्ट पैनल में बैठे अन्य लोग हंसने लगे।
पिछली बार सनराइजर्स में खेले थे पूरन
पूरन पिछले साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे। उन्हें हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछली बार उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 14 मैचों में 38.25 की औसत से 306 रन बनाए थे। इस दौरान पूरन ने दो अर्धशतक लगाए थे। 2021 में तो पूरन का प्रदर्शन इससे भी ज्यादा खराब रहा था। उन्होंने 12 मैचों में 7.72 की औसत से सिर्फ 85 रन बनाए थे।
विज्ञापन
पूरन के लिए चेन्नई ने लगाई थी पहली बोली
पूरन का बेस प्राइस इस बार दो करोड़ रुपये था। पिछले दो सीजन में उनके प्रदर्शन को देखकर लगा था कि वह इस बार ज्यादा पैसों में नहीं बिक पाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। पूरन पर सबसे पहली बोली चेन्नई सुपरकिंग्स ने लगाई। चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने चुनौती दी। चेन्नई ने 3.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खुद को अलग कर लिया। यहां से दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स में भिड़ंत हुई।
राजस्थान ने सात करोड़ के बाद बोली लगानी छोड़ दी। दिल्ली ने 7.25 करोड़ की बोली लगाकर यह सोच रही थी कि उसने पूरन को खरीद लिया, लेकिन यहां से उसे लखनई ने टक्कर देनी शुरू कर दी। दिल्ली ने 15.75 की बोली के बाद खुद को अलग किया। लखनऊ ने 16 करोड़ रुपये में पूरन को खरीद लिया।