फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle blast in ipl 8

एक बार फिर क्रिस गेल के 'धमाकों' से दहल उठा बंगलुरू

Wed, 06 May 2015 11:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
chris gayle blast in ipl 8

कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल लंबे समय से आईपीएल-8 में शांत भाव से खेल रहे थे लेकिन पंजाब के खिलाफ वह तूफानी अंदाज में लौटे जिसके लिए वो जाने जाते हैं। गेल ने इस पारी से पहले पिछली 6 पारियों में 21, 10, 20, नाबाद 62, 10 और 21 रन बनाए थे।

विज्ञापन


गेल ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत की और वह पहले ओवर की 5 गेंदों पर सिर्फ एक रन ही बना सके। लेकिन इसके बाद उनका अंदाज बिल्कुल बदल गया और अपने उस तेवर में आ गए जो पहचान उन्होंने बनाई है।
विज्ञापन


दूसरे ओवर में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन पर अपना निशाना साधा और इस ओवर में 2 छक्का और 2 चौका जड़कर 20 रन कूट लिए। इस तरह से गेल ने टी-20 क्रिकेट में जॉनसन के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर इसके बाद अगले ओवर में कप्तान विराट कोहली ने पहली गेंद पर एक रन लेकर गेल को मौका दे दिया और उन्होंने तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को अपना अगला निशाना बनाया और 24 रन (2 चौके और 2 छक्के) जोड़ लिए। गेल ने पहले 6 गेंदों पर एक रन बनाए थे जबकि अगले 10 गेंदों पर 41 रन जोड़ लिए।

हालांकि वह अपनी विस्फोटक पारी के बावजूद सत्र में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मौके से चूक गए। उन्होंने 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी मारी, जबकि सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह (19 गेंद) के नाम दर्ज है।

दोनों की आतिशी बल्लेबाजी का कमाल था कि टीम ने 10 ओवर में ही टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। हालांकि नौंवे ओवर में गेल को एक जीवनदान मिला जिसका फायदा उठाते हुए आगे शतक ठोक दिया। लेकिन इस बीच उन्होंने बंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान पर अपने 1500 रन बना लिए। इस तरह से वह किसी एक टी-20 मैदान पर 1500 रनों के आंकड़े को पार करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

T-20 में शतकों के मामले में काफी आगे निकल गए गेल

chris gayle blast in ipl 8

एक बार फिर बंगलुरू में कैरेबियाई तूफान उमड़ रहा था जिसे रोक पाना पंजाब के गेंदबाजों के लिए आसान नहीं रहा। युवा फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने इस तूफान को 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर कॉट एंड बोल्ड करके थाम दिया।

लेकिन गेल ने सिर्फ 57 गेंद खेलकर पंजाब का हिसाब-किताब बिगाड़ कर रख दिया। 57 गेंदों की पारी में उन्होंने 7 चौके और 12 छक्के भी जड़े, यानी सौ रन अकेले चौके-छक्के से बने। गेल ने महज 17 रन ही दौड़कर ही लिए।

इससे पहले गेल ने जीवनदान पाने के बाद 14वें ओवर में मिचेल जॉनसन की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। यह आईपीएल के इस सत्र में दूसरा शतक और उनका पहला शतक है। जहां तक गेल के ओवरऑल टी-20 शतक का सवाल है तो उनका यह 14वां शतक है।

टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड गेल के नाम और मजबूत हो गया है। गेल के नाम जहां रिकॉर्ड 14 शतक हैं, वहीं दूसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने सिर्फ 6 शतक ही जमाए हैं। इस तरह से गेल का यह रिकॉर्ड अभी नहीं टूटने वाला है।

जो बाकी नहीं कर सके उसे RCB ने कर दिखाया

chris gayle blast in ipl 8

क्रिस गेल और कप्तान विराट कोहली (32) की आतिशी शुरुआत का फायदा टीम को भी हुआ। हालांकि कोहली ने गेल की धमाकेदार पारी को देखते हुए खुद पर संयम बनाए रखा था लेकिन बीच-बीच में उन्होंने भी अपने ‌कुछ हाथ दिखाए।

गेल की 22 गेंदों में लगाए फिफ्टी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने 10 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए। आरसीबी ने दूसरी बार 10 ओवर में 100 रनों के आंकड़े को पार करने का कारनामा कर दिखाया है। यह ऐसा रिकॉर्ड है जिसे चेन्नई सुपर किंग्स या राजस्‍थान रॉयल्स जैसी दिग्गज आईपीएल की अन्य टीमें भी नहीं कर सकी हैं।

लाजवाब शुरुआत के दम पर आरसीबी ने पावरप्ले में 68 रन बनाए जो इस टीम का सत्र में सबसे तेज और ओवरऑल आईपीएल रिकॉर्ड में तीसरी सबसे विस्फोटक शुरुआत है।

कैरेबियाई बल्लेबाज गेल को पंजाब के खिलाफ बड़ी पारियां खेलने में खूब मजा आता है। उन्होंने सातवीं बार इस टीम के खिलाफ 50 से ज्‍यादा का स्कोर किया है। टी-20 क्रिकेट में किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ किसी एक बल्लेबाज की ओर से यह सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड है।

वहीं आईपीएल इतिहास में ऐसा सिर्फ चौथी बार हुआ है जब एक पारी में किसी बल्लेबाज ने 12 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं, जिसमें रिकॉर्ड 3 बार तो गेल ने ही यह कमाल कर डाला है। पंजाब के खिलाफ इस पारी में उन्होंने कुल 12 छक्के जड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed