{"_id":"59bd892b4f1c1bb4688b50f9","slug":"chris-gayle-became-first-player-in-world-to-score-hundred-sixes-in-t-20-internationals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी-20 इंटरनेशनल में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस गेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 इंटरनेशनल में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस गेल
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी करने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला टी-20 में जब-जब चलता है वो कोई नया रिकॉर्ड रच देते हैं। ऐसा ही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी-20 मैच में हुआ। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज के लिए एविन लुईस के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे क्रिस गेल ने 21 गेंद में धुआंधार 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के भी जड़े। लेकिन पारी का पहला छक्का जड़ते ही गेल ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय टी-20 में छक्कों का शतक पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी
क्रिस गेल का गोल्डन बैट
इंग्लैंड के खिलाफ पहला छक्का जड़ते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेल ने छक्कों का शतक पूरा कर लिया। इस मैच से पहले उनके नाम 99 छक्के थे। वह ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। हालांकि टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड उनके नाम ही दर्ज था लेकिन उन्होंने अपने नाम ये अनोखा कारनामा दर्ज कर लिया है। गेल ने अब तक खेले 52 टी-20 मैचों की 49 पारियों में 1537 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 134 चौके और 103 छक्के जड़े हैं। टी-20 में उनका औसक लगभग 35 और स्ट्राइक रेट तकरीबन 145 है। गेल विश्व क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का पर्याय हैं। एक बार उनका बल्ला चल निकला तो उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल होता है।
Huge hitting from Gayle to become the first player to hit 100 IT20 sixes!
— England Cricket (@englandcricket) September 16, 2017
WI 40/0 #ENGvWI
Follow: https://t.co/Y5NV0iqvZd pic.twitter.com/pWD34esZtZ
विज्ञापन
विज्ञापन
गेल के बाद छक्के जड़ने में माहिर हैं ये खिलाड़ी
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : getty
गेल के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के न्यूजीलैंड के बैंडन मैकुलम के नाम दर्ज हैं। उन्होंने 91 छक्के जड़े थे। इसके बाद तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर शेन वाटसन(83), मार्टिन गप्टिल(76) और डेविड वार्नर(74)-युवराज सिंह(74) हैं। वर्तमान में इनमें से केवल तीन खिलाड़ी एक्टिव हैं। ऐसे में गेल के करीब गप्टिल और डेविड वार्नर पहुंच सकते हैं।