फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle became first cricketer to score 10000 runs in t20 cricket

गेल ने बनाया टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले 10 हजारी

Wed, 19 Apr 2017 05:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Wed, 19 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
chris gayle became first cricketer to score 10000 runs in t20 cricket
क्रिस गेल

रॉयल चैलेंजर बंगलूरू के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने गुजरात के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 20वें मैच में टी-20 क्रिकेट के करियर में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। गेल ने 289 मैच की 284 पारियों यह उपलब्धि हासिल की है। 

विज्ञापन


उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान टी-20 में इतिहास रच दिया है। गेल ने टी-ट्वेंटी के अबतक के सभी प्रारुपों को मिलाकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाना अन्य खिलाड़ियों के लिए नामुमकिन सा नजर आता है। आईपील में 96 मैच खेलकर उन्होंने 42.54 की औसत से 3504 रन बना लिए हैं। जिसमें 5 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गेल ने टी-20 में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाए हैं। उनके नाम 60 अर्धशतकों भी हैं। गेल के नाम टी-20 क्रिकेट की सबसे लंबी पारी(175) गेल के ही नाम दर्ज है। गेल के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के भी दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेल टी-20 में सबसे ज्यादा 732 छक्के और 759 चौके जड़ चुके हैं। गेल के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गेल के बाद बैंडन मैकुलम हैं। मैकुलम के टी-20 में 7371 रन हैं। बता दें कि गेल ने टी-ट्वेंटी में पहले 1000 रन 35 मैचों में बनाए थे। जबकि 132 मैच खेलकर उन्होंने 5 हजार रन पूरे किए जबिक  285 मैचों में उन्होंने 10 हजार रन पूरे किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed