भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले पुजारा ने इंग्लिश काउंटी ग्लूस्टरशर से किया करार
- पुजारा पहले छह मैचों के लिए ग्लूस्टरशर के साथ करार
- पुजारा का ग्लूस्टरशर के साथ 12 अप्रैल से 22 मई तक का अनुबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने बुधवार को इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के पहले छह मैचों के लिए ग्लूस्टरशर के साथ करार किया। ग्लूस्टरशर के साथ उनका अनुबंध 12 अप्रैल से 22 मई तक के लिए है।
Looking forward 👍 https://t.co/QtFAEmMAv1
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) February 19, 2020
क्लब की यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुजारा ने कहा, 'मैं इस सत्र में ग्लूस्टरशर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से वास्तव में उत्साहित हूं। क्लब का शानदार क्रिकेट इतिहास है और यह इसका हिस्सा बने और इसकी सफलता में योगदान देने का महत्वपूर्ण मौका है।'
Welcome to Bristol @cheteshwar1 👊🇮🇳
Gloucestershire Cricket is delighted to announce the signing of @BCCI batsman Cheteshwar Pujara for the first six matches of the County Championship!!
Read here ⤵️⤵️#GoGlos💛🖤 — Gloucestershire Cricket🏏 (@Gloscricket) February 19, 2020
क्लब ने पुजारा की लंबी अवधि तक बल्लेबाजी करने की क्षमता पर विचार किया। ग्लूस्टरशर को उनके अनुभव का फायदा मिलेगा। यह काउंटी टीम एक दशक में पहली बार काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन एक में खेल रही है।