{"_id":"3a8f7d46-9e8b-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"cheteshwar-pujara-not-in-probables-for-icc-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिली सहवाग, भज्जी और जहीर को जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिली सहवाग, भज्जी और जहीर को जगह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Apr 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के संभावित 30 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। टीम में उन्मुक्त चंद सहित कई युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है वहीं धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
संभावितों में जम्मू-कश्मीर के ऑफ ब्रेक स्पिनर परवेज रसूल और युवा खिलाड़ी उन्मुक्त चंद को पहली बार मौका मिला है। परवेज रसूल आईपीएल-6 में पुणे वारियर्स की ओर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी गई है। हालांकि ऑस्टेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा भी संभावितों में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ मैचों में सहवाग खराब फॉर्म और फिटनेस से जूझते रहे हैं। वहीं जहीर खान और हरभजन सिंह को शामिल नहीं कर चयनकर्ताओं ने कठोर संदेश दिए हैं।
आक्रामक बल्लेबाज अंबाती रायडू और केधार जाधव भी 30 खिलाड़ियों में शामिल हैं। वहीं विकेटकीपर रिधिमान साहा और दिनेश कार्तिक बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किए गए हैं।
संभावित खिलाड़ीः
मुरली विजय, शिखर धवन, गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, मनोज तिवारी, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, रिधिमान साहा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, अमित मिश्रा, रविंद्र जडेजा, जलज सक्सेना, परवेज रसूल, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा, उमेश यादव, शमी अहमद, इरफान पठान, विनय कुमार, प्रवीण कुमार, इश्वर पांडे, सिद्धार्थ कौल।