फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara hits 90 in Derbyshire Win.

खत्म हुआ लंबा इंतजार, पुजारा के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Thu, 18 Sep 2014 03:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Sep 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara hits 90 in Derbyshire Win.
इंग्लैंड में फॉर्म की तलाश में जुटे चेतेश्वर पुजारा का बल्ला चल निकला, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन


पुजारा पिछले 3 महीने से इंग्लैंड में हैं लेकिन अब तक उनका बल्ला बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहा था। वह पिछले महीने खत्म हुए टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे, इसके बाद वह राहुल द्रविड़ की सलाह पर काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए वह वहीं रूक गए।

लेकिन काउंटी में भी उनकी शुरुआत बेहद खराब रही, डर्बीशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपने शुरुआती 3 मैचों में 7, 0 और 16 रन बनाए। हालांकि उन्होंने लगातार नाकामी के बावजूद अपना हौंसला बनाए रखा और एक बड़ी पारी खेलते हुए टीम की जीत के नायक बन गए।
विज्ञापन

काउंटी में लगातार फ्लॉप के बाद चले पुजारा

Cheteshwar Pujara hits 90 in Derbyshire Win.
चेतेश्वर पुजारा के काउंटी के पहले मैच में उनकी टीम डर्बीशायर को ग्लामोर्गन के ‌खिलाफ मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। डर्बीशायर की सरे के खिलाफ मुकाबले में वह जब पहली पारी में 16 रन पर आउट हो गए थे तब उनके प्रशंसकों को लगा ‌था कि पुजारा के बल्‍ले को क्या हो गया है।

हालांकि काउंटी चैंपियनशिप में डीविजन-टू के इस मुकाबले की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज ने फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाते हुए सरे के खिलाफ अपनी टीम डर्बीशायर को 8 विकेट से बड़ी जीत दिला दी।


अपनी पिछली नाकामी को पीछे छोड़ते हुए पुजारा ने सरे के खिलाफ दूसरी पारी में 105 गेंदों में 14 चौकों के साथ नाबाद 90 रन की शानदार पारी खेली।

मैच के तीसरे दिन डर्बीशायर को जीत के लिए 251 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पुजारा ने बिली गॉडलेमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 154 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। बिली ने 183 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के के साथ 104 रन की नाबाद पारी खेली।

वरुण की फीकी शुरुआत, रुसवर्थ ने झटके 15 विकेट

Cheteshwar Pujara hits 90 in Derbyshire Win.
दूसरी ओर, एक अन्‍य भारतीय खिलाड़ी वरुण आरोन का काउंटी क्रिकेट में प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा। डरहम के लिए खेलते हुए इस तेज गेंदबाज को मैच में सिर्फ 7 ओवर ‌ही डालने का मौका मिला। हालांकि उनकी टीम एक पारी और 219 रन से मैच जीतने में कामयाब रही।

वरुण को नॉर्थम्‍प्टनशायर के खिलाफ मैच की पहली पारी में सिर्फ 6 ओवर डालने का मौका मिला जिसमें 24 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ एक ओवर ही मिला, जिसमें वह 3 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे। बल्‍ले से उन्होंने 13 रन बनाए।

हालांकि इस जीत में उनके साथी ख‌िलाड़ी क्रिस्टोफर रुसवर्थ का योगदान गजब का रहा जिन्होंने मैच में कुल 15 विकेट निकाले। पहली पारी में रुसवर्थ ने 52 रन देकर 9 विकेट झटके जिससे नॉर्थम्‍प्टनशायर सिर्फ 83 रन पर आउट हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में भी रुसवर्थ के 6 विकेटों के आगे विपक्षी टीम 90 रन पर आउट हो गई। पहली पारी में डरहम ने 392 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed