फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cheteshwar pujara flops in ranji trophy

'सर' रवींद्र जडेजा ने किया कारनामा, लगाया 'छक्के पे छक्का'

Fri, 23 Oct 2015 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Oct 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
cheteshwar pujara flops in ranji trophy

अपने ही घर राजकोट में मेजबान सौराष्ट्र और हैदराबाद के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में गेंदबाजों का जर्बदस्त जलवा देखने को मिला और खेल का 2 दिन पूरा होने से पहले ही गेंदबाजों ने 40 विकेट निकालकर मैच को समाप्त करा दिया। पहले दिन गेंदबाजों ने कुल 20 विकेट झटके थे।

विज्ञापन


दूसरे दिन लंच के बाद सौराष्ट्र की पूरी टीम 215 रन बनाकर आउट हो गई। जिससे उसने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 169 रनों का आसान लक्ष्य रखा। टीम की हालत और खराब होती अगर मध्य क्रम में चिराग जानी ने 65 रनों की साहसिक पारी खेलकर टीम को 200 के पार न पहुंचा होता।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद मेजबान टीम के गेंदबाजों ने रवींद्र जडेजा की अगुवाई में गजब की गेंदबाजी की और खेल खत्म होने से एक घंटे पहले ही हैदराबाद की टीम को 134 रनों पर समेट कर 35 रनों की बड़ी जीत हासिल कर ली। इस जीत से उन्हें पूरे 6 अंक मिले साथ ही जीत की हैट्रिक भी ठोंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि टीम की जीत में बड़े बल्लेबाजों ने निराश किया। अपने जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जहां वीरेंद्र सहवाग ने दशहरा के दिन शानदार शतक ठोंक दिया वहीं टीम इंडिया का एक टेस्ट बल्लेबाज अपनी दोनों ही पारियों में नाकाम हो गया और 5 रन भी नहीं बना सका।

यह बल्लेबाज भारत की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा है और वनडे सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में उनसे बड़ी पारी की आस है। लेकिन टेस्ट सीरीज में उतरने से पहले रणजी क्रिकेट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा के लिए एक तरह से उनका अभ्यास मैच अच्छा नहीं जा रहा।

कमाल के फॉर्म में हैं 'सर' जडेजा, 3 मैच में 37 विकेट

cheteshwar pujara flops in ranji trophy

सौराष्ट्र और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में मेहमान गेंदबाजों मेंहदी हसन (5) और केआर मकवाना (4) ने पहले दिन मेजबान टीम को 102 रनों पर समेट दिया था। जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 148 रन बनाकर आउट हो गई जिससे उसे 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई। बल्लेबाजी में नाकाम रहे 'सर' रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और लगातार पांचवीं बार 5 या उससे ज्यादा विकेट झटककर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया। जडेजा ने पहली पारी में 6 विकेट झटके थे।

दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो सौराष्ट्र की टीम फिर लड़खड़ा गई और कल के अपने स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन 120 रन तक 7 विकेट गंवा दिए। लंच के बाद टीम ऑलआउट हो गई जिससे उसे सिर्फ 169 रनों की बढ़त मिली। इस बार भी मेंहदी हसन ने 5 विकेट झटके जबकि विशाल शर्मा को 4 सफलता मिली। हसन ने मैच में कुल 10 विकेट झटके।

सौराष्ट्र टीम में शामिल 2 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा दोनों ही दूसरी पारी में भी नाकाम हो गए। दूसरे दिन पुजारा 4 और जडेजा 3 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि पहली पारी में दोनों पुजारा 0 और जडेजा 2 रन पर आउट हुए थे।

सौराष्ट्र को मैच बचाने के लिए 'सर' से ही कमाल की गेंदबाजी की उम्मीद थी जिसे जिन्होंने दूसरी पारी में भी हैदराबाद के 7 विकेट झटककर पूरी कर दी। जडेजा के झटकों के आगे हैदराबाद की टीम महज 134 पर आउट हो गई।

दूसरी ओर, जडेजा के दूसरी पारी में भी 7 विकेट झटक लेने के साथ ही वह रणजी में लगातार 6 पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 3 मैचों से 37 विकेट निकाल लिए हैं। पहले मैच में उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ 6 और 5 विकेट लिए। जबकि दूसरे मैच में 6 और 7 विकेट झारखंड के खिलाफ लिए थे।

खाता भी नहीं खोल पाए कप्तान गौतम गंभीर

cheteshwar pujara flops in ranji trophy

दिल्ली इस सीजन में पहली बार घरेलू पिच पर असहज महसूस कर रही है। दिल्ली ने यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप लीग मुकाबले के दूसरे दिन बंगाल की पहली पारी में 357 रन के जवाब में पहली पारी में 100 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए।

असमतल उछाल के साथ कोटला की टर्न लेती पिच पर अशोक डिंडा (1/27) ने पहले ओवर में ही कप्तान गौतम गंभीर को शून्य पर आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया। इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा (1/28) ने उप-कप्तान उन्मुक्त चंद (13) को आउट को दिल्ली को बैकफुट पर ला दिया।

रणजी में पहला मैच खेल रहे ऋषभ पंथ (28) कुछ सकारात्मक दिखे। उन्होंने डिंडा की गेंद पर छक्का जड़ा और कुछ अच्छे शॉट खेले। वह सेट ही हो रहे थे कि वीर प्रताप सिंह ने उन्हें विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों स्टंप आउट करा दिल्ली को तीसरा झटका दिया।

दूसरे दिन स्टंप्स तक बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा 30 रन और मिलिंद कुमार 20 रन पर क्रीज पर डटे हैं और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले बंगाल ने तीन विकेट पर 272 रन से आगे खेलते हुए अपने स्कोर में 85 रन जोड़े। सुदीप चटर्जी ने 116 रन और रिद्धिमान साहा ने 72 रन बनाए। दोनों के बीच 155 रन की साझेदारी हुई। मनोज तिवारी ने 55 रन का योगदान दिया। प्रदीप सांगवान ने 48 रन पर चार विकेट झटके।

हरियाणा को मिली बढ़त, लोकेश राहुल की फिफ्टी

cheteshwar pujara flops in ranji trophy

पहले दिन दिग्गज वीरेंद्र सहवाग की सेंचुरी और दूसरे दिन गेंदबाजों के दबदबे की बदौलत हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मुकाबले में पहली पारी में 110 रन की बढ़त ले ली। हरियाणा के गेंदबाजों ने मेजबान कर्नाटक को पहली पारी में 221 रन पर समेट दिया।

इससे पहले बृहस्पतिवार को 319 रन से आगे खेलते हुए हरियाणा की पहली पारी 331 पर सिमट गई। सहवाग 136 रन बनाकर टॉप स्कोर रहे। जयंत यादव ने 100 रन की पारी खेली। कप्तान विनय कुमार के साथ नई गेंद का साझा करते हुए मीडियम पेसर एचएस शरत ने फर्स्ट क्लास मैचों में चौथी बार 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया।

मैसूर के श्रीकांतदत्ता नरसिम्हा राजा वादेयार ग्राउंड में मेहमानों का दबदबा जारी है। राहुल डागर और जयंत यादव की घातक गेंदबाजी के आगे कर्नाटक की पूरी टीम 75.4 ओवर में 221 रन पर ऑलआउट हो गई। स्टार ओपनर रोबिन उथप्पा 5 रन पर चलते बने। लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 63 रन बनाए जबकि चिदांबरम गौतम 45 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने रवि कुमार सामरथ (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। हरियाणा के लिए डागर ने 10 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि यादव ने 75 रन पर 2 बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed