टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट को मिली बड़ी खुशी, घर में आई 'लक्ष्मी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा गुरुवार को पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुजारा की पत्नी पूजा पाबरी ने बेटी को जन्म दिया है। भारतीय बल्लेबाज इस खबर के बाद बेहद उत्साहित हुए। उन्होंने अपने फैंस से सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस खबर को साझा किया।
Welcome lil one. Excited and super happy for the new roles in our lives. We made a wish and she came true! pic.twitter.com/109kIw79vW
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) February 23, 2018
बता दें कि बेबी गर्ल पुजारा दंपति की पहली संतान हैं। पुजारा पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी साझा कर चुके थे। तब से उनके फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि पहले बच्चे का जन्म कब होगा। हाल ही में पुजारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी थी कि वह इस साल अपने पहले बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं।
पुजारा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हम इस साल अपनी बड़ी खुशी की उम्मीद कर रहे हैं। सबके लिए आने वाला वर्ष खुशियों से भरा हो जैसा हमारे लिए होने वाला है।'
We're expecting our little bundle of joy this year. May the coming year be as blessed and happy for everyone as it'll be for us 😇 pic.twitter.com/PSFhmkvL2K
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) January 1, 2018
इससे पहले पुजारा ने अपनी शादी की सालगिरह पर भी एक ट्वीट करके घर में आने वाली खुशी की जानकारी दी थी। तब पुजारा ने लिखा, '5 साल एकसाथ और लिटिल वन आने में हैं।' चेतेश्वर पुजारा और पूजा पाबरी की शादी 13 फरवरी 2013 को राजकोट में हुई थी।
5 years of togetherness and a little one coming soon,to the best times ahead #happyanniversary #happyus #wife #family #parentstobe pic.twitter.com/aWpQhsuHWg
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) February 13, 2018