फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chetan Sharma called Rohit Sharma best cricketer in india know how long Hitman will remain Test captain
IND Inning
93/1 (5.5 ov)
Target: 226
Abhishek Sharma 29(12)*
Sanju Samson 50 (23)
IND need 133 runs in 14.1 remaining overs

IND vs SL: चेतन शर्मा ने रोहित शर्मा को बताया बेस्ट क्रिकेटर, बताया कब तक हिटमैन रहेंगे टेस्ट कप्तान

Sat, 19 Feb 2022 08:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Feb 2022 08:19 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तान बनाया गया है। वे विराट कोहली की जगह अब टीम की कमान संभालेंगे। रोहित को टी20 और वनडे की कप्तानी पहले ही मिल चुकी है।

विज्ञापन
Chetan Sharma called Rohit Sharma best cricketer in india know how long Hitman will remain Test captain
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तान बनाया गया है। वे विराट कोहली की जगह अब टीम की कमान संभालेंगे। रोहित को टी20 और वनडे की कप्तानी पहले ही मिल चुकी है। रोहित को कप्तान बनाए जाने की घोषणा करने के दौरान मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने उन्हें देश का नंबर-1 क्रिकेटर भी बता दिया। अब इस बात पर फिर से बहस शुरू हो गई है कि क्या विराट कोहली से भी बेहतर खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं।
विज्ञापन


रोहित शर्मा को पुरुष टीम का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया, जबकि अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया। चेतन शर्मा ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "जहां तक रोहित शर्मा का सवाल है तो वह हमारे देश का नंबर एक क्रिकेटर है। वह खेल के तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं। हमारे सामने इस बात की चुनौती है कि हम रोहित के वर्कलोड को कैसे मैनेज करते हैं।"
विज्ञापन


मुख्य चयनकर्ता ने इसके आगे कहा, "भविष्य में क्या समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन इसका अनुमान लगाना कठिन है। रोहित अभी फिट और ठीक हैं। हम अपने हर क्रिकेटर को आराम देंगे। हम उन्हें भी उचित आराम देना चाहते हैं। एक शरीर को आराम की आवश्यकता होती है। हम देखेंगे कि चीजें कैसी हैं और उस पर फैसला करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित को टेस्ट कप्तान बनाए जाने के बारे में चेतन ने कहा, "रोहित हमारी एक स्पष्ट पसंद थे। हम उन्हें कप्तान बनाकर बहुत खुश हैं। उनके नेतृत्व में भविष्य के कप्तानों को तैयार करेंगे। आशा करते हैं कि सब कुछ सही हो। अगर रोहित लंबे समय तक कप्तानी करते रहे तो यह हमारे लिए अच्छा होगा, लेकिन कोई इसे लेकर भविष्यवाणी नहीं कर सकता। जब तक रोहित उपलब्ध और फिट रहेंगे तब तक वे हमारे टेस्ट कप्तान रहेंगे। अगर उन्हें आराम की जरूरत होगी तो वह भी दिया जाएगा।"


टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed