{"_id":"5ad290844f1c1b81028b49a2","slug":"chennai-super-kings-vs-kings-eleven-punjab-match-preview-in-ipl-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी CSK, KXIP के खिलाफ मुकाबला आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी CSK, KXIP के खिलाफ मुकाबला आज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Apr 2018 05:11 AM IST
विज्ञापन
chennai super kings and kings eleven punjab
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल-11 के तहत रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को मात दी थी। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने कोलकाता नाइटराइडर्स को पराजित किया था।
विज्ञापन
सीएसके के ड्वेन ब्रावो और सैम बिलिंग्स बेहतरीन फॉर्म में हैं। सीएसके के पास धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, फाफ डुप्लेसी, शेन वॉटसन, केदार जाधव और अंबाती रायडू जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो किसी भी दिन अपने दम पर मैच का पासा पलट सकने का माद्दा रखते हैं। स्पिन तिकड़ी हरभजन सिंह, जडेजा और इमरान ताहिर किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हार मिली थी। पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराकर की थी। केएल राहुल से टीम को उम्मीदें होंगी जिन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक बनाया है। राहुल ने आरसीबी के खिलाफ 30 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएसके
संभाविक टीमें
चेन्नई सुपरकिंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, फाफ डू प्लेसिस, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, केदार जाधव, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, केएम आसिफ, कनिष्क सेठ, ध्रुव शौरी, मुरली विजय, सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, एन जगदीशन।
किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान) केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, आरोन फिंच, युवराज सिंह, करुण नायर, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, एंड्रयू टाइ, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान और क्रिस गेल।