IPL 2020 : पृथ्वी शॉ की फिफ्टी से दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 44 रनों से हराया
{"_id":"5f6de40f8ebc3eed0c2ef38c","slug":"chennai-super-kings-vs-delhi-capitals-ipl-live-cricket-score-match-today-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 : पृथ्वी शॉ की फिफ्टी से दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 44 रनों से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 25 Sep 2020 11:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:01 PM IST
खास बातें
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL Live Score: आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखी है। शुक्रवार को दुबई में खेले गए आईपीएल के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ (64) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रनों से हरा दिया है। इस सीजन में दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। यहां पढ़ें मैच से जुड़े सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
- फोटो : @IPL
लाइव अपडेट
11:27 PM, 25-Sep-2020
अंकतालिका में दिल्ली शीर्ष पर
अंकतालिका में दिल्ली चार अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। दूसरे नंबर पर दो अंकों के साथ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है। वहीं, तीसरे व चौथे नंबर पर क्रमशः मुंबई और राजस्थान की टीम काबिज है।.@DelhiCapitals top the charts after Match 7 of #Dream11IPL. pic.twitter.com/iuScVFop4R
— IndianPremierLeague (@IPL) September 25, 2020
11:05 PM, 25-Sep-2020
दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 44 रनों से हराया
आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखी है। शुक्रवार को दुबई में खेले गए आईपीएल के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ (64) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रनों से हरा दिया है। इस सीजन में दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है।
इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए पृथ्वी शॉ को मैन ॉफ द मैच चुना गया।
दिल्ली की तरफ से शिखर धवन (35), कप्तान श्रेयस अय्यर (26) और ऋषभ पंत (32*) ने रनों का योगदान दिया। वहीं, चेन्नई की तरफ से पीयूष चावला ने दो और सैम करन ने एक विकेट झटके। वहीं, चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 43 और केदार जाधव ने 26 रन बनाए। वहीं, दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए पृथ्वी शॉ को मैन ॉफ द मैच चुना गया।
दिल्ली की तरफ से शिखर धवन (35), कप्तान श्रेयस अय्यर (26) और ऋषभ पंत (32*) ने रनों का योगदान दिया। वहीं, चेन्नई की तरफ से पीयूष चावला ने दो और सैम करन ने एक विकेट झटके। वहीं, चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 43 और केदार जाधव ने 26 रन बनाए। वहीं, दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
That's that from Match 7 as the @DelhiCapitals win by 44 runs and register their second consecutive victory.#Dream11IPL #CSKvDC pic.twitter.com/kBrwKOP8sz
— IndianPremierLeague (@IPL) September 25, 2020
विज्ञापन
11:01 PM, 25-Sep-2020
धोनी आउट
19.3 ओवर्स में धोनी 15 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने धोनी को चलता किया।10:58 PM, 25-Sep-2020
चेन्नई को जीत के लिए चाहिए छह गेंदों में 49 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 127/5. अब चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 49 रन की दरकार है। एमएस धोनी 15 और रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद हैं।10:51 PM, 25-Sep-2020
चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 56 रन
18 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 121/5. अब चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 56 रन की दरकार है। एमएस धोनी 13 और रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:47 PM, 25-Sep-2020
चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन
चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। फाफ के रूप में CSK को पांचवां झटका लगा। वह 35 गेंदों में चार चौके की मदद से 43 रन बनाए। रबाडा ने उन्हें चलता किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने रविंद्र जडेजा ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 PM, 25-Sep-2020
चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 65 रन
17 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 111/4. अब चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 65 रन की दरकार है। एमएस धोनी 12 और फाफ डुप्लेसिस 41 रन बनाकर नाबाद हैं।10:40 PM, 25-Sep-2020
16 ओवर्स का खेल खत्म, चेन्नई का स्कोर 100 के पार
16 ओवर्स का खेल खत्म, चेन्नई का स्कोर 100 के पार... 16 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 101/4. अब चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 74 रन की दरकार है। क्रीज पर एमएस धोनी और फाफ डुप्लेसिस मौजूद हैं।10:36 PM, 25-Sep-2020
चेन्नई को लगा चौथा झटका
चेन्नई को लगा चौथा झटका, केदार जाधव 26 रन बनाकर आउट। 15.4 ओवर्स में एनरिच नॉर्टजे ने जाधव को LBW आउट किया। जाधव के आउट होने के बाद कप्तान एमएस धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं।10:32 PM, 25-Sep-2020
चेन्नई का स्कोर 95/3
15 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। इस ओवर में दो चौके के साथ 11 रन आए। चेन्नई का स्कोर 95/3 ..फाफ डुप्लेसिस 38 और केदार जाधव 25 रन बनाकर नाबाद हैं।