फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai super kings may be third time ipl champion

चेन्नई बन सकती है आईपीएल चैंपियन, तीन कारण

Tue, 14 May 2013 06:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
chennai super kings may be third time ipl champion

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की इकलौती ऐसी टीम है जिसने अब तक सभी सीजन में टॉप-4 में जगह बनाई है।

विज्ञापन


आईपीएल-6 में भी चेन्नई का प्ले ऑफ में स्थान पक्का है। अब तक 14 मैचों में 10 जीत के साथ चेन्नई के पास 20 अंक हैं। दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा प्रदर्शन देखने के बाद अगर कहा जाए कि यह टीम इस बार खिताब जीत सकती है तो यह गलत नहीं होगा।

चेन्नई की टीम तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकती है, इसके पीछे तीन कारण हैं।

चेन्नई की बल्लेबाजी
इस टीम की सबसे बड़ी ताकत इसकी बल्लेबाजी है। सलामी बल्लेबाज के रूप में माइकल हसी इस टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। हसी अभी तक 14 मैचों में 614 रन बनाकर टूर्नामेंट में टॉप पर चल रहे हैं। इसके अलावा मध्यक्रम में सुरेश रैना के रूप में इस टीम के पास ऐसा हथियार है जिसको परिस्थितियों के हिसाब से खेलने में महारथ हासिल है। रैना तेजी से रन बनाने के साथ जरूरत पड़ने पर विकेट पर टिक कर टीम को मजबूती देते हैं। अंत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के रूप में इस टीम के पास ऐसे फिनिशर हैं जो किसी भी टीम की गेंदबाजी को तहस नहस करने का माद्दा रखते हैं।
विज्ञापन


बेहतरीन कप्तान
भारत को अपने कप्तानी में टी20 और 50 ओवरों का वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई को भी दो बार खिताब जिता चुके हैं। बतौर कप्तान धोनी आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। धोनी की रणनीति और उनके प्रयोग टीम को किसी भी मुसीबत से तुरंत निकाल देने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन आलराउंडर खिलाड़ी
चेन्नई की सबसे बड़ी ताकत इस टीम में आनराउंडर खिलाड़ियों की भरमार है। ड्वेन ब्रावो ने न केवल गेंदबाजी से बल्कि जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी की बदौलत कई बार चेन्नई को जीत दिलाई है। ब्रावो इस समय 14 मैचों में 22 विकेट लेकर सुनील नरैन के साथ पहले नंबर पर हैं। ब्रावो के अलावा रविंद्र जडेजा अपनी टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी से भरपूर योगदान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed