फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai super kings matches shifted to pune due to kaveri dispute in ipl

IPL 11: कावेरी विवाद की भेंट चढ़ी CSK की मेजबानी, इस राज्य में शिफ्ट हुए चेन्नई के सभी मुकाबले

Thu, 12 Apr 2018 06:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
chennai super kings matches shifted to pune due to kaveri dispute in ipl
JADEJAS - फोटो : SELF

कावेरी जल विवाद को लेकर चेन्नई में चल रहे व्यापक विरोध को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैचों को स्थानांतरित करने करने का फैसला ले लिया है। इसकी जानकारी प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने दी है। चेन्नई की मेजबानी में होने वाले मैचों के स्थानांतरण के लिए देश के चार राज्यों को विकल्प के रूप में देखा जा रहा था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक चेन्नई के वैकल्पिक स्थल के रूप में पुणे को चुना गया हैं। चेन्नई के सभी मैचों की मेजबानी अब पुणे ही करेगा। विभिन्न संगठनों ने चेन्नई में चल रहे विरोध के चलते पहले ही आईपीएल मैच न कराने की अपील की थी। मंगलवार को जब चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मैच खेला गया तब भी कड़ा विरोध हुआ था।

विज्ञापन

chennai super kings matches shifted to pune due to kaveri dispute in ipl
chennai super kings

यही नहीं एक प्रदर्शनकारी ने तो मैच के दौरान सीएसके के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पर जूता भी फेंक दिया था। सीओए प्रमुख विनोद राय ने इस बात की पुष्टि की है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए वह विकल्पों पर गौर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम आईपीएल के मैचों को चेन्नई से स्थानातंरित करने पर विचार कर रहे हैं। हमने चार वैकल्पिक स्थल तैयार रखे हैं। सीएसके इन स्थलों पर मैच खेल सकती है।'

बता दें कि पुणे के अलावा विशाखापटनम, तिरुवनंतपुरम और राजकोट भी इस दौड़ में शामिल थे। चेन्नई के वैकल्पिक स्थल की होड़ में विशाखापट्टनम सबसे आगे है। हालांकि अंत में मेजबानी कारने का मौका पुणे को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed