फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chennai Super Kings captain Mahendra Singh Dhoni gave relationships advice to youth

MS Dhoni Video: 'ये मत सोचना कि मेरी वाली...', महेंद्र सिंह धोनी ने युवाओं को दी रिलेशनशिप को लेकर सलाह

Fri, 27 Oct 2023 07:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 27 Oct 2023 07:22 PM IST
सार

धोनी आईपीएल 2023 के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे थे। आईपीएल फाइनल जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि अगला सीजन खेलने का फैसला वह दिसंबर-जनवरी में लेंगे। आईपीएल के तुरंत बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी और फिलहाल वह रिहैब में हैं।

विज्ञापन
Chennai Super Kings captain Mahendra Singh Dhoni gave relationships advice to youth
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर एक कुशल रणनीतिज्ञ के रूप में जाना जाता है। हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, धोनी किसी न किसी तरह सब कुछ आसानी से मैनेज कर लेते हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि यह सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित नहीं है। वास्तविक जीवन में धोनी रिश्तों पर भी सलाह देते हैं। माही का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह युवाओं को रिलेशनशिप को लेकर सलाह देते हुए नजर आए हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में धोनी को एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए देखा गया। वह दर्शकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। धोनी ने अपने सभी कुंवारे प्रशंसकों को रिश्ते के बारे में कुछ सलाह दी। धोनी ने कहा, ''किसी को ढूंढिए। अगर उनके साथ वास्तव में खुश हैं तो कृपया शादी कर लिजिए। बैचलर्स, जिनकी गर्लफ्रेंड है उनकी एक गलतफहमी होती है जो मैं इस जवाब को खत्म करके साफ करना चाहूंगा। ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।''
विज्ञापन

 

Chennai Super Kings captain Mahendra Singh Dhoni gave relationships advice to youth
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
धोनी ने संन्यास को लेकर कही बड़ी बात
इस कार्यक्रम के दौरान धोनी ने आईपीएल के अगले सीजन में खेलने को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति ने धोनी को गलती से रिटायर क्रिकेटर बता दिया। इस पर धोनी के जवाब में सभी को चौंका दिया। इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने कहा, ''जैसे कि अब आप क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं।'' यह सुनते ही धोनी ने बीच में टोका और इंटरव्यू लेने वाले को सही करते हुए कहा- सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुआ हूं।

Chennai Super Kings captain Mahendra Singh Dhoni gave relationships advice to youth
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने करवाई है घुटने की सर्जरी
धोनी आईपीएल 2023 के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे थे। आईपीएल फाइनल जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि अगला सीजन खेलने का फैसला वह दिसंबर-जनवरी में लेंगे। आईपीएल के तुरंत बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी कराई थी और फिलहाल वह रिहैब में हैं। 2020 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तब ऐसा लग रहा था कि पता नहीं वह अगला आईपीएल सीजन भी खेलेंगे या नहीं। 

हालांकि, 2021 में धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था। फिर ऐसा माना जा रहा था कि 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। माही आईपीएल 2023 में जहां-जहां भी मैच खेलने गए, काफी संख्या में उन्हें देखने के लिए भीड़ आई। अब वह आईपीएल 2024 खेलेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, एक कार्यक्रम के दौरान उनके बयान ने यह साफ कर दिया है कि वह इस लीग से अभी फिलहाल दूर होने नहीं जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed