फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Charu sharma sold Khalil Ahmed to Delhi Capital instead of Mumbai Indians bet See Video

IPL Auction 2022: नीलामी में चारू शर्मा से हुई बड़ी गलती, खलील अहमद पर मुंबई ने लगाई बोली लेकिन दिल्ली को बेच दिया खिलाड़ी

Wed, 16 Feb 2022 01:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 01:20 PM IST
सार

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में चारू शर्मा ने मुंबई की बजाय दिल्ली को खलील अहमद को बेच दिया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चारू की गलती साफ दिख रही है। 
 

विज्ञापन
Charu sharma sold Khalil Ahmed to Delhi Capital instead of Mumbai Indians bet See Video
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान चारू शर्मा से बड़ी गलती हुई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल ऑक्शन 2022 में ह्यू एडमीड्स को नीलामीकर्ता के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की नीलामी कराने के बाद ही वे बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद आनन-फानन में चारू शर्मा को बुलाया गया था और उन्होंने बाकी खिलाड़ियों की नीलामी कराई। चारू नीलामी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे और उनसे गलती होने की संभावना बहुत ज्यादा थी। नीलामी के दौरान हुआ भी ऐसा ही। चारू ने खलील अहमद को 5.25 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स को बेच दिया, जबकि इस कीमत पर उन्हें मुंबई की टीम में जाना चाहिए था। 
विज्ञापन


चारू की गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारू की गलती के चलते मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद को खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच रेस चल रही थी। मुंबई इंडियंस ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई थी। इसके बाद चारू ने दिल्ली से पूछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे। दिल्ली के किरण कुमार ग्रांधी ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया, लेकिन तुरत उसे नीचे कर लिया। यहीं पर चारू भूल गए कि मुंबई ने खलील पर कितनी बोली लगाई है। यहां से उन्होंने यह बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है। 

अब उन्होंने मुंबई से पूछा कि क्या वे खलील पर 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे। मुंबई ने ऐसा करने से मना कर दिया और खलील अहमद 5.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल हो गए, जबकि मुंबई ने इस कीमत पर उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई थी। 

क्या है दिल्ली की टीम
खिलाड़ी भूमिका
पृथ्वी शॉ बल्लेबाज
डेविड वॉर्नर बल्लेबाज
अश्विन हेब्बर बल्लेबाज
सरफराज खान बल्लेबाज
मनदीप सिंह बल्लेबाज
यश ढुल बल्लेबाज
ऋषभ पंत विकेटकीपर
श्रीकर भरत विकेटकीपर
टिम सीफर्ट विकेटकीपर
अक्षर पटेल स्पिन ऑलराउंडर
ललित यादव स्पिन ऑलराउंडर
रिपल पटेल स्पिन ऑलराउंडर
मिशेल मार्श तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
शार्दुल ठाकुर  तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
रोवमन पॉवेल तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
एनरिच नोर्त्जे तेज गेंदबाज
कमलेश नागरकोटी तेज गेंदबाज
खलील अहमद तेज गेंदबाज
चेतन साकरिया तेज गेंदबाज
मुस्तफिजुर रहमान तेज गेंदबाज
लुंगी एनगीडी तेज गेंदबाज
कुलदीप यादव स्पिनर
प्रवीण दुबे स्पिनर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed