फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Change in Rules: Steve Smith pushes for rule reform, urges intervention on leg-side bouncers

Change in Rules: स्टीव स्मिथ ने की इस नियम में बदलाव की मांग, कहा- बल्लेबाजों को शॉट लगाने में हो रही दिक्कत

Thu, 29 Feb 2024 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Feb 2024 02:18 PM IST
सार

स्मिथ को पिछले कुछ वर्षों में तेज गेंदबाजों को खेलते हुए दिक्कत हुई है। या तो उनकी रन गति रुक जाती है, या फिर वह हुक शॉट खेलने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
Change in Rules: Steve Smith pushes for rule reform, urges intervention on leg-side bouncers
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर - फोटो : ICC/Instagram

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट अधिकारियों से आग्रह किया है कि तेज गेंदबाजों के लेग साइड पर लगातार बाउंसर फेंकने के मसले पर गौर करे क्योंकि इससे बल्लेबाज विकेट के सामने कहीं भी शॉट नहीं लगा पा रहे हैं । आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि गेंदबाज को ऐसी एक या दो गेंद डालने की ही अनुमति होनी चाहिए जिसके बाद उसे चेतावनी दी जानी चाहिए या गेंद वाइड करार दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा- लेग साउड में बाउंसर फेंकने को लेकर नियम में बदलाव किया जा सकता है। आप विकेट के सामने शॉट खेल ही नहीं पाते। ऐसी गेंद डालने पर उसे वाइड करार दिया जाना चाहिए या गेंदबाज को चुनौती मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में पहली पारी में 31 रन बनाने वाले स्मिथ ने कहा कि अगर गेंद लेग साइड में बहुत मुड़ रही है तो बल्लेबाज कोई भी स्ट्रोक नहीं खेल पाता। स्मिथ ने कहा- आप गेंद को विकेट के सामने नहीं खेल सकते। उन्होंने कहा कि यदि गेंद लेग से बहुत अधिक ड्रिफ्ट कर रही है, तो बल्लेबाज के लिए किसी भी तरह का शॉट खेलना असंभव है। यह एकमात्र बदलाव होगा जिसे देखने में मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ को पिछले कुछ वर्षों में तेज गेंदबाजों को खेलते हुए दिक्कत हुई है। या तो उनकी रन गति रुक जाती है, या फिर वह हुक शॉट खेलने के लिए मजबूर हो जाते हैं। स्मिथ ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर की भी तारीफ की, जिन्होंने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed