{"_id":"5a0d516a4f1c1b69678bbec4","slug":"chandrika-hathirusinghe-could-be-next-head-coach-of-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रिका हथुरूसिंघा हो सकते हैं श्रीलंका के अगले हेड कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चंद्रिका हथुरूसिंघा हो सकते हैं श्रीलंका के अगले हेड कोच
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका टीम
श्रीलंकाई टीम प्रबंधन 2019 के क्रिकेट वर्ल्ड कप को देखते हुए बांग्लादेश के मुख्य कोच और श्रीलंका के ही पूर्व खिलाड़ी चंद्रिका हथुरूसिंघा को हेड कोच के तौर पर नियुक्त करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में बातचीत जारी है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के निराशाजनक दौरे के बाद इस महीने के शुरूआत में बांग्लादेश के कोच हथरूसिंधा ने अपने पद से हटने का फैसला किया था। तब से अटकलें लग रही हैं कि वह श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कोच की कमान संभालेंगे क्योंकि जून में श्रीलंका के हेडकोच ग्राहम फोर्ड के हटने के बाद से यह पद खाली है।
इस मामले में श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयसेखर ने इस कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह पूर्व टेस्ट खिलाड़ी इस पद को संभालेगा। जयसेखर ने कहा, मैं निश्चित रूप से हथुरूसिंघा का अगले विश्व कप के लिए हमारी टीम की तैयारी करवाने के लिए स्वागत करूंगा।'
विज्ञापन
बता दें कि 49 वर्षीय हथुरूसिंघा ने श्रीलंका टीम की तरफ से 26 टेस्ट और 35 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 1999 में खेला था। टेस्ट में 1274 रन और वनडे में 669 रन उनके नाम पर दर्ज हैं। फिलहाल श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर है और इस लंबे दौरे पर वो 3 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। टीम इंडिया के साथ श्रीलंका का टेस्ट मैच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा।