फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chandra Naidu daughter of CK naidu and the first female commentator of Indian cricket, died at the age of 88

अलविदा: भारतीय क्रिकेट की शुरुआती महिला कमेंटेटर चंद्रा नायडू का 88 वर्ष की उम्र में निधन

Sun, 04 Apr 2021 08:51 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 04 Apr 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Chandra Naidu daughter of CK naidu and the first female commentator of Indian cricket, died at the age of 88
चंद्रा नायडू - फोटो : twitter

भारत में क्रिकेट की शुरुआती महिला कमेंटेटर चंद्रा नायडू का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। 88 वर्षीय चंद्रा नायडू देश के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू की बेटी थीं। 

विज्ञापन


चंद्रा नायडू के भतीजे और पूर्व घरेलू क्रिकेटर विजय नायडू ने पीटीआई को बताया कि उनकी मौसी ने यहां मनोरमागंज स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि चंद्रा नायडू लंबे समय से उम्र संबंधी व्याधियों से जूझ रही थीं और बीमार होने के कारण चल-फिर नहीं पाती थीं। वह अविवाहित थीं और घरेलू सहायिकाएं बरसों से उनकी देखभाल कर रही थीं।
विज्ञापन


क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक चंद्रा नायडू भारत की शुरूआती महिला कमेंटेटरों में से एक थीं। उन्होंने नेशनल चैंपियंस बॉम्बे और एमसीसी की टीमों के बीच इंदौर में वर्ष 1977 में खेले गए क्रिकेट मैच में पहली बार कमेंट्री की थी। हालांकि, चंद्रा नायडू क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में पेशेवर तौर पर लंबे समय तक सक्रिय नहीं रही थीं। वह इंदौर के शासकीय कन्या महाविद्यालय से अंग्रेजी की प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रा नायडू वर्ष 1982 में लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए स्वर्ण जयंती टेस्ट मैच की गवाह बनी थी। वहां उन्होंने लॉर्ड्स कमेटी रूम में एक कार्यक्रम को संबोधित भी किया था। उन्होंने अपने पिता के जीवन पर 'सीके नायडू : ए डॉटर रिमेम्बर्स' नाम की पुस्तक लिखी थी।

इस बीच, बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने चंद्रा नायडू के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह देश के महिला जगत में क्रिकेट कमेंट्री की पुरोधा थीं और उन्होंने मध्यप्रदेश में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में भी योगदान किया था।


उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि अलग-अलग शहरों में आयोजित मैचों के लिए चंद्रा नायडू राज्य की महिला क्रिकेट टीमों के साथ प्रबंधक तथा अन्य भूमिकाओं में जाती थीं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed