Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Who is Tanveer Sangha Profile Indian Origin Connection Know Cricket Career

Tanveer Sangha: 'अपनों' के खिलाफ नहीं चले तनवीर सांघा, पाकिस्तान के खिलाफ कर चुके हैं भारत का प्रतिनिधित्व

Tue, 04 Mar 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Mar 2025 02:11 PM IST
सार

तनवीर का जन्म 26 नवंबर 2001 को सिडनी में हुआ था। उनके पिता का नाम जोगा सांघा और मां का नाम उपनीत है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सिडनी के ईस्ट हिल्स बॉयज हाई स्कूल से पूरी की।

विज्ञापन
Champions Trophy: Who is Tanveer Sangha Profile Indian Origin Connection Know Cricket Career
तनवीर सांघा - फोटो : Tanveer Sangha Instagram

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर तनवरी सांघा ट्रेंड हो रहे हैं। तनवीर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे। दुबई में स्पिन पिच को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया था। तनवीर 'अपनों' के खिलाफ एक और मैच खेलते दिखे, लेकिन उनकी गेंदबाजी औसत रही। तनवीर भारतीय मूल के हैं और उनका जालंधर से खास नाता है। तनवीर ने इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और वह भी भारत के खिलाफ। वह पाकिस्तान के खिलाफ भी एक मैच में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, यह मैच अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं था।
विज्ञापन


तनवीर एक लेग स्पिनर हैं और लेकिन दुबई की पिच पर वह कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने मुकाबले में छह ओवर गेंदबाजी की 6.80 की इकोनॉमी से 41 रन लुटाए। अब तक इस भारतीय मूल के स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार वनडे और सात टी20 खेले हैं। वनडे में उन्होंने दो विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 10 विकेट लिए हैं। वनडे में उनका इकोनॉमी 6.9 का और टी20 में 8.89 का रहा है। तनवीर ने अपना वनडे डेब्यू सितंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही एक टूर्नामेंट मनीग्राम थंडर नेशन कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। यह एक क्लब मैच था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Champions Trophy: Who is Tanveer Sangha Profile Indian Origin Connection Know Cricket Career
तनवीर सांघा - फोटो : Tanveer Sangha Instagram
कौन हैं तनवीर सांघा?
तनवीर का जन्म 26 नवंबर 2001 को सिडनी में हुआ था। उनके पिता का नाम जोगा सांघा और मां का नाम उपनीत है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सिडनी के ईस्ट हिल्स बॉयज हाई स्कूल से पूरी की। तनवीर का रिश्ता भारत से काफी गहरा है। उनके पिता पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। जोगा सांघा 1997 में ऑस्ट्रेलिया गए थे। वह सिडनी में टैक्सी ड्राइवर हैं। वहीं, उनकी मां उपनीत अकाउंटेंट का काम करती हैं।

Champions Trophy: Who is Tanveer Sangha Profile Indian Origin Connection Know Cricket Career
तनवीर सांघा - फोटो : Tanveer Sangha Instagram
अंडर-19 विश्व कप में किया था कमाल
तनवीर ने 12 दिसंबर 2020 को बिग बैश लीग (बीबीएल) के मैच में सिडनी थंडर के लिए पहला टी20 खेला था। हालांकि, उन्होंने पहली बार 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के दौरान प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया। इस टूर्नामेंट में तनवीर ने 15 विकेट अपने नाम किए थे। बीबीएल में एक प्रभावशाली सीजन के बाद तनवीर को जनवरी 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रांस-तस्मान टी20 सीरीज के लिए पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। उसी साल उन्होंने शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए प्रथम श्रेणी में पहला मैच खेला था।

तेज गेंदबाज गुरिंदर संधू के बाद तनवीर सीनियर स्तर पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी हैं। गुरिंदर ने 2015 में दो वनडे मैचों में भाग लिया था। तनवीर ने हाल ही में द हंड्रेड में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने तीन मैचों में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed