फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Which team will India face in semifinals? All Group B qualification scenario know here

CT 2025: सेमीफाइनल में भारत की किस टीम से होगी भिड़ंत? ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने का समीकरण हुआ दिलचस्प

Thu, 27 Feb 2025 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Feb 2025 09:28 AM IST
सार

न्यूजीलैंड और भारत पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपना स्थान बुक कर चुके हैं, लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इन दोनों का अपने ग्रुप में स्थान क्या रहेगा। ग्रुप ए और बी, दोनों में अभी दो-दो मैच बचे हैं।

विज्ञापन
Champions Trophy: Which team will India face in semifinals? All Group B qualification scenario know here
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : Twitter

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-बी से सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चुकी है। बुधवार को अफगानिस्तान की इंग्लैंड पर जीत ने इस रेस को दिलचस्प बना दिया है। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-बी से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। हालांकि, ग्रुप-बी से अब भी तीनों टीम दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है और तीनों को एक जीत सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है। ग्रुप-ए से सेमीफाइनल की दो टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। न्यूजीलैंड और भारत पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपना स्थान बुक कर चुके हैं, लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इन दोनों का अपने ग्रुप में स्थान क्या रहेगा। ग्रुप ए और बी, दोनों में अभी दो-दो मैच बचे हैं।
विज्ञापन

ग्रुप-ए के टेबल टॉपर का फैसला दो मार्च को
ग्रुप-ए से अंक तालिका का समीकरण दो मार्च को तय होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से तय होगा कि भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा या दूसरे स्थान पर। ग्रुप-ए से शीर्ष पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल में ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से सामना होगा, जबकि ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप-बी की शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। ग्रुप-ए का दूसरा मैच गुरुवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच है, लेकिन यह मैच महज औपचारिकता ही है, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Champions Trophy: Which team will India face in semifinals? All Group B qualification scenario know here
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
ग्रुप-बी में दिलचस्प हुआ समीकरण
ग्रुप बी के अंतिम दो मैचों में अफगानिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका का सामना इंग्लैंड से होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने मैच जीत जाते हैं, तो वे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता है तो उसके साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड से बिना भिड़े क्वालिफाई कर जाएगा। हालांकि, अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया का भाग्य इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के नतीजे पर तय होगा। तब ऑस्ट्रेलिया को यह मनाना होगा कि इंग्लैंड ने सिर्फ जीत दर्ज करे बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करे ताकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर हो सके। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट फिलहाल +2.140 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +0.475 है।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे हो सकता है?
  1. अगर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों अपने अपने मैच जीत लेते हैं और भारत न्यूजीलैंड को हरा देता है तो रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकती है। हालांकि, अगर भारत दूसरे स्थान पर रहता है, तो वे इस परिदृश्य में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेंगे।
  2. दूसरी तरफ अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है और दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड को हरा देता है तो भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने पर अफगानिस्तान से भिड़ेगा। अगर भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है, तो वे इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेंगे।
  3. अगर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों अपने मैच हार जाते हैं तो भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने पर अफगानिस्तान से भिड़ेगा। इस स्थिति में अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है और अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहती है तो यह देखना होगा कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हारने पर दोनों में से बेहतर नेट रन रेट किसका है। इन दोनों में से बेहतर नेट रन रेट वाली टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed