फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy squad to be picked today

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आज होगा टीम इंडिया का चयन

Sat, 04 May 2013 12:08 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 04 May 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
champions trophy squad to be picked today

अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन शनिवार को किया जाएगा।

विज्ञापन


चयनकर्ताओं के सामने इस बार सबसे बड़ी चुनौती सही ओपनिंग जोड़ी की तलाश करना है। सचिन तेंदुलकर संन्यास ले चुके हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग को खराब फॉर्म के कारण संभावित 30 खिलाड़ियों में भी जगह नहीं दी गई है।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट मैच में धमाकेदार पारी खेल चुके शिखर धवन का टीम में चयन लगभग तय माना जा रहा है और गौतम गंभीर के साथ उन्हें पारी शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन


मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल की अगुवाई में छह अप्रैल को जब चयनकर्ताओं ने 30 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की थी तो उसमें से सहवाग के साथ ही हरभजन सिंह का भी नाम बाहर था। टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत छह जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 संभावित खिलाड़ी
मुरली विजय, शिखर धवन, गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, मनोज तिवारी, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, रिद्धिमान साहा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, अमित मिश्रा, रविंद्र जडेजा, जलज सक्सेना, परवेज रसूल, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा, उमेश यादव, सामी अहमद, इरफान पठान, विनय कुमार, प्रवीण कुमार, ईश्वर पांडे और सिद्धार्थ कॉल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed