{"_id":"67c2d3076c24630d4b0c5218","slug":"champions-trophy-shreyas-iyer-surprised-net-bowler-during-practice-session-gifts-jaskiran-shoes-2025-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shreyas Iyer: नहीं देखा होगा श्रेयस अय्यर का यह अंदाज, अभ्यास सत्र के दौरान इस हरकत से नेट गेंदबाज को चौंकाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shreyas Iyer: नहीं देखा होगा श्रेयस अय्यर का यह अंदाज, अभ्यास सत्र के दौरान इस हरकत से नेट गेंदबाज को चौंकाया
Sat, 01 Mar 2025 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:57 PM IST
सार
जसकिरण ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को नेट अभ्यास के दौरान गेंदबाजी की। भारतीय टीम के नेट अभ्यास के लिए नहीं चुने जाने पर वह निराश थे।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : Shreyas Iyer Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक भारतीय टीम का सफर शानदार रहा है। टीम लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में भी खिलाड़ियों का उत्साह झलक रहा है। हालांकि, अभ्यास सत्र में एक ऐसी घटना घटी जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह मामला श्रेयस अय्यर से जुड़ा है। उन्होंने एक नेट गेंदबाज को उपहार देकर दिल जीत लिया है। इस नेट गेंदबाज का नाम जसकिरण सिंह है।
विज्ञापन
आईसीसी क्रिकेट अकादमी पर नेट गेंदबाज जसकिरण सिंह के लिए यह खास पल था जब श्रेयस ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी अभ्यास सत्र के दौरान एक जोड़ी जूते भेंट किए। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और क्रिकेट के शौकीन जसकिरण लांगआफ पर फील्डिंग कर रहे थे जब अय्यर ने उनके पास जाकर कहा, 'पाजी क्या हाल चाल, सब बढ़िया?' इस घटना के बारे में जसकिरण ने बताया, 'श्रेयस भाई मेरे पास आए और पूछा कि तुम्हारे जूते का साइज क्या है। मैंने कहा कि 10 नंबर, तो उन्होंने कहा कि मेरे पास आपके लिए कुछ है और उन्होंने मुझे जूते दिए। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
जसकिरण ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को नेट अभ्यास के दौरान गेंदबाजी की। भारतीय टीम के नेट अभ्यास के लिए नहीं चुने जाने पर वह निराश थे क्योंकि भारतीय टीम के अभ्यास के लिए कई ऑफ स्पिनर पहले ही से थे। उनकी निराशा हालांकि प्रसन्नता में बदल गई जब श्रेयस ने उन्हें उदास जानकर तोहफा दिया।
जसकिरण ने कहा, 'मैं चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी नेट गेंदबाजी टीम का हिस्सा हूं। मेरे जीवन का खास पल था जब श्रेयस अय्यर ने मुझे यह जूते दिए। मैने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए फील्डिंग की, लेकिन गेंदबाजी का मौका मिलने का इंतजार कर रहा था। मैने पाकिस्तान और बांग्लादेश को गेंदबाजी की जो बहुत अच्छा अनुभव रहा।'
श्रेयस ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारत ने वह मैच छह विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जसकिरण ने कहा कि वह ऋषभ पंत को गेंदबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया का हर बल्लेबाज खास है लेकिन मुझे ऋषभ पंत पसंद है क्योंकि वह बायें हाथ का बल्लेबाज है और उसे गेंदबाजी करना रोचक होगा।'