{"_id":"67c2c58e63ee145ca907eba5","slug":"champions-trophy-shock-to-australia-before-semifinals-matthew-short-out-due-to-injury-mcgurk-may-get-chance-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, यह ओपनर चोट के कारण बाहर, मैकगर्क को मिल सकता है मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, यह ओपनर चोट के कारण बाहर, मैकगर्क को मिल सकता है मौका
Sat, 01 Mar 2025 02:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:00 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएट प्रेस से कहा, 'मुझे लगता है कि वह पूरी तरह फिट नहीं है। हमने देखा कि वह ठीक से मूवमेंट नहीं कर पा रहा था।'
विज्ञापन
शॉर्ट
- फोटो : PTI/AP
विस्तार
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट भारत या न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से बाहर रह सकते हैं। शॉर्ट ने बारिश के कारण रद्द हुए मैच में 15 गेंद में 20 रन बनाए थे। उन्हें अजमतुल्लाह ओमरजइ ने पवेलियन भेजा था।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएट प्रेस से कहा, 'मुझे लगता है कि वह पूरी तरह फिट नहीं है। हमने देखा कि वह ठीक से मूवमेंट नहीं कर पा रहा था। अगले मैच में उसका रिकवर हो पाना मुश्किल होगा।' ऑस्ट्रेलियाई टीम आक्रामक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क को उतार सकता है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में दो वनडे में वह नाकाम रहे थे।
ऑलराउंडर एरॉन हार्डी भी एक विकल्प हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया का सामना मंगलवार को सेमीफाइनल में दुबई में भारत से या बुधवार को लाहौर में न्यूजीलैंड से हो सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी ग्रुप मैच के बाद ही यह तय होगा।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ वर्षाबाधित मैच रद्द होने के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश के बाद अपने गेंदबाजों की तारीफ की। जीत के लिए 274 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बना लिए थे जब बारिश शुरू हो गई। दो घंटे के विलंब के बाद आखिर मैच रद्द कर दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया ने 17 वाइड समेत 37 एक्स्ट्रा रन दिए
स्मिथ ने मैच के बाद कहा, 'हम शीर्ष दो में रहकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहते थे। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और विकेट लिए। अफगानिस्तान को 270 के आसपास रोककर उन्होंने अपना काम बखूबी किया।' ऑस्ट्रेलिया ने 17 वाइड समेत 37 रन एक्स्ट्रा दिए, लेकिन इसके बावजूद स्मिथ ने गेंदबाजों का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'कुछ रन अतिरिक्त गए लेकिन कुल मिलाकर प्रदर्शन अच्छा कहा जाएगा। यह शर्मनाक है कि मैच बारिश में धुल गया।'