{"_id":"6740abb4874badcdef022399","slug":"champions-trophy-schedule-may-be-released-soon-icc-calls-bcci-pcb-meeting-report-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: जल्द जारी हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम; आईसीसी ने बुलाई BCCI-PCB की आपात बैठक?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: जल्द जारी हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम; आईसीसी ने बुलाई BCCI-PCB की आपात बैठक?
Fri, 22 Nov 2024 09:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 22 Nov 2024 09:35 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर चल रहे गतिरोध का समाधान ढूंढने के लिए बीसीसीआई और पीसीबी के साथ आपात बैठक कर सकता है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें दोनों बोर्ड के अलावा अन्य सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। हालांकि, अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहले ही भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर भेजने से इनकार कर चुका है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी हाइब्रिड मॉडल के लिए इनकार कर चुका है। इस गतिरोध के बीच खबर आई है कि आईसीसी मंगलवार को दोनों बोर्ड के साथ आपात बैठक कर सकता है।
विज्ञापन
जल्द समाधान मिलने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर चल रहे गतिरोध का समाधान ढूंढने के लिए बीसीसीआई और पीसीबी के साथ आपात बैठक कर सकता है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें दोनों बोर्ड के अलावा अन्य सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। खबर है कि इस बैठक के बाद तय होगा कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा या नहीं।

सुमैर अहमद सैयद मुख्य संचालन अधिकारी नियुक्त
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को सुमैर अहमद सैयद को चैंपियंस ट्रॉफी का मुख्य संचालन अधिकारी नियुक्त किया। हालांकि, अगले साल के शुरू में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बोर्ड के इस रुख को दोहराया कि वह टूर्नामेंट की मेजबानी पूरी तरह पाकिस्तान में करना चाहता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सूचित किया था कि वह भारतीय टीम को 50 ओवर की प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता है।

नकवी ने सैयद को लेकर कही थी यह बात
इस बीच नकवी ने सैयद की क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक संगठित पेशेवर बताया। नकवी ने कहा, 'सुमैर प्रशासनिक विशेषज्ञता के धन के साथ एक असाधारण रूप से संगठित पेशेवर हैं। क्रिकेट के लिए उनके अटूट जुनून है। मुझे विश्वास है कि वह खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों के लिए एक अविस्मरणीय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 प्रदान करेंगे।'