फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Sachin Tendulkar to Vaughan, Cricket world happy with Afghanistan victory over England

Champions Trophy: इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत से खुश हुआ क्रिकेट जगत, तेंदुलकर से लेकर वॉन तक ने की सराहना

Thu, 27 Feb 2025 12:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Feb 2025 12:05 PM IST
सार

अफगानिस्तान की प्रशंसा करते हुए भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थता के लिए इंग्लैंड की आलोचना की।

विज्ञापन
Champions Trophy: Sachin Tendulkar to Vaughan, Cricket world happy with Afghanistan victory over England
राशिद और नबी - फोटो : Afghanistan Cricket Twitter

विस्तार

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड पर आठ रन की शानदार जीत के लिए अफगानिस्तान की प्रशंसा की और कहा कि उनकी जीत को अब उलटफेर नहीं कहा जा सकता। अफगानिस्तान ने बुधवार को लाहौर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की 146 गेंद में 177 रन की शानदार पारी की बदौलत सात विकेट पर 325 रन बनाए और फिर अजमतुल्लाह उमरजई (58 रन रर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को 317 रन पर रोककर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।
विज्ञापन

Champions Trophy: Sachin Tendulkar to Vaughan, Cricket world happy with Afghanistan victory over England
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : Afghanistan Cricket Twitter
सचिन तेंदुलकर ने की अफगानिस्तान टीम की तारीफ
तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'अफगानिस्तान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ना प्रेरणादायक रहा है! आप अब उनकी जीत को उलटफेर नहीं कह सकते, उन्होंने इसे अब आदत बना लिया है।' उन्होंने लिखा, 'इब्राहिम जादरान के शानदार शतक और अजमतुल्लाह ओमरजई के बेहतरीन पांच विकेट ने अफगानिस्तान के लिए एक और यादगार जीत सुनिश्चित की। बहुत बढ़िया खेला!'
विज्ञापन
विज्ञापन

Champions Trophy: Sachin Tendulkar to Vaughan, Cricket world happy with Afghanistan victory over England
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : Afghanistan Cricket Twitter
रवि शास्त्री ने अफगानिस्तान की जीत पर कही यह बात
अफगानिस्तान की प्रशंसा करते हुए भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थता के लिए इंग्लैंड की आलोचना की। शास्त्री ने लिखा, 'अफगानिस्तान। आप लोग कमाल करते हैं। कमाल कर दिया। इंग्लैंड के लिए। उपमहाद्वीप में खेलने को बिना किसी बहाने के गंभीरता से लें। केवल तभी आप एक ऐसी टीम के रूप में पहचाने जाएंगे जो दौरा करने में अच्छी है।'
विज्ञापन

Champions Trophy: Sachin Tendulkar to Vaughan, Cricket world happy with Afghanistan victory over England
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : Afghanistan Cricket Twitter
अजय जडेजा ने भी अफगानिस्तान टीम को दी बधाई
विश्व कप 2023 के दौरान अफगानिस्तान के साथ मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में काम करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। जडेजा ने लिखा, 'अफगानिस्तान के प्रशंसक इस जीत के हकदार हैं क्योंकि वे दुनिया भर में सबसे अधिक जुनूनी और विनम्र क्रिकेट प्रशंसक हैं।' जडेजा ने साथ ही अफगानिस्तान टीम के मेंटर यूनिस खान और कोच जोनाथन ट्रॉट की भी तारीफ की।

Champions Trophy: Sachin Tendulkar to Vaughan, Cricket world happy with Afghanistan victory over England
अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट और इंग्लैंड के कोच मैकुलम - फोटो : Twitter
शोएब अख्तर और माइकल वॉन का बयान
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल से आगे जाएगी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी अफगानिस्तान के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंग्लैंड की टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। वॉन ने लिखा, 'अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन.. पूरी तरह से जीत के हकदार.. इंग्लैंड ने पिछले कुछ वर्षों से सफेद गेंद से अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है.. इन परिस्थितियों में यह परिणाम आश्चर्यजनक नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed